एक्सप्लोरर

गठबंधन टूटने पर बोले अखिलेश यादव- हम भी विधानसभा उपचुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेंगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गठबंधन पर अपने पत्ते खोल दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन खत्म हो गया है तो हम भी विधानसभा उपचुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेंगे.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गठबंधन पर अपने पत्ते खोल दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन खत्म हो गया है तो हम भी विधानसभा उपचुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेंगे. अखिलेश से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ कर दिया था कि कि आने वाले विधानसभा उपचुनावों में बीएसपी गठबंधन के तहत चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि अपने प्रत्याशी उतारेगी. आपको बता दें कि पिछले काफी दिन से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सपा-बसपा का गठबंधन खत्म हो सकता है. अब इस बात पर मुहर लग गई है कि सपा और बसपा के रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं. क्या कहा अखिलेश यादव ने सपा नेता विजय यादव के घर शोक सांतवना देने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और प्रदेश भर में ऐसा ही हो रहा है. यूपी की बीजेपी सरकार सुरक्षा की बात करती है लेकिन ऐसा है नहीं और राजनीतिक कारणों से समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्याएं की जा रही हैं. जब अखिलेश से गठबंधन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी वे सपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे और विचार विमर्श के बाद ही कुछ कहेंगे. हालांकि उन्होंने कहा,"अब जब गठबंधन ही नहीं है तो हम भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे." क्या कहा था मायावती ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यादवों ने महागठबंधन को वोट नहीं किया है, इसलिए वो सियासी मजबूरियों की वजह से फिलहाल गठबंधन को अस्थाई तौर पर विराम दे रही हैं. इसके साथ ही मायावती ने एलान किया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में होगी. हालांकि, मायावती ने ये जरूर साफ किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तरफ से उन्हें बहुत सम्मान मिला, इसलिए अब परिवार से निजी रिश्ते कभी नहीं टूटेंगे. बीएसपी के अकेले चुनाव लड़ने पर मायावती ने कहा, "वर्तमान हालत में अब हमने उपचुनाव अकेले ही लड़ने का फैसला किया है. ये फैसला फ़िलहाल के लिए है. अगर अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को सुधार लेते हैं तो गठबंधन बना रहेगा, नहीं तो अलग ही चलेंगे. यादवों ने गठबंधन को वोट नहीं किया, अगर किया होता तो समाजवादी पार्टी के बड़े नेता चुनाव नहीं हारते."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
मुंबई: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान
Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget