एक्सप्लोरर

अखिलेश ने पूछा- क्या जनता को मताधिकार से वंचित करने की है साजिश?

कैराना और नूरपुर उपचुनावों के दौरान कई जगह से ईवीएम में खराबी आने की शिकायतों के बीच विपक्षी दल एसपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज भरे अंदाज में सवाल किया है कि क्या यह जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश है.

लखनऊ: कैराना और नूरपुर उपचुनावों के दौरान कई जगह से ईवीएम में खराबी आने की शिकायतों के बीच विपक्षी दल एसपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज भरे अंदाज में सवाल किया है कि क्या यह तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश की गई है.

गौरतलब है कि आरएलडी ने भी कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीटों पर चल रहे मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है.

एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शामली, कैराना, गंगोह, नकुड, थानाभवन और नूरपुर के लगभग 175 पोलिंग बूथों से ईवीएम-वीपीपैट मशीन के ख़राब होने की शिकायत की है. उन्होंने पोलिंग बूथों की की संख्या के साथ आयोग से की गयी शिकायत की प्रति भी साझा की है.

उन्होंने लिखा है,"उप चुनाव में जगह-जगह से ईवीएम मशीन के ख़राब होने की ख़बरें आ रही हैं, लेकिन फिर भी अपने मताधिकार के लिए ज़रूर जाएँ और अपना कर्तव्य निभाएं."

एसपी अध्यक्ष ने लिखा है,"हज़ारों ईवीएम में ख़राबी की शिकायतें आ रही हैं. किसान, मज़दूर, महिलाएँ व नौजवान भरी धूप में अपनी बारी के इंतज़ार में भूखे-प्यासे खड़े हैं. ये तकनीकी ख़राबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश. इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जायेगी."

आरएलडी की उम्मीदवार तब्बसुम हसन ने मतदान करने के बाद बीजेपी पर आरोप लगाया कि जानबूझकर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से हर जगह छेड़छाड़ की गई है.

उन्होंने कहा कि मुस्लिम और दलित बाहुल्य इलाके में खराब ईवीएम नहीं बदले गए. बीजेपी को लगता है कि वह इस तरह चुनाव जीत सकती है. तब्बसुम ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की है.

एसपी नेता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि नूरपूर में 140 ईवीएम खराब हैं क्योंकि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, ऐसी ही खबर कैराना से भी आई है. 'बीजेपी फूलपूर और गोरखपुर का बदला लेना चाहती है इसलिए वह हमें किसी भी कीमत पर हराना चाहती है.’

विपक्ष के आरोपों से इंकार करते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने को कहा है. विपक्ष के आरोप निराधार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget