एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने बनाया प्लान, इस तरह घेरेंगे बीजेपी को

लोकसभा चुनाव के लिये अपने अभियान का आगाज करने जा रही समाजवादी पार्टी (सपा) ने अगले महीने शुरू हो रही साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिये दो साल के बच्चे खजांची को चुना है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिये अपने अभियान का आगाज करने जा रही समाजवादी पार्टी (सपा) ने अगले महीने शुरू हो रही साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिये दो साल के बच्चे खजांची को चुना है. खजांची का जन्म नवम्बर 2016 में हुई नोटबंदी के दौरान बैंक में लगी लाइन में हुआ था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि आगामी 16 सितम्बर को वह कन्नौज से शुरू होने वाली "हक और सम्मान साइकिल यात्रा" की अगुवाई करेंगे. खजांची इसे हरी झंडी दिखाएगा. वहीं, आगरा एक्सप्रेस-वे पर जन्मा अखिलेश नामक लड़का इसका औपचारिक समापन करेगा. इस कदम के पीछे पार्टी का मकसद लोगों को नोटबंदी की नाकामी और सपा की पिछली सरकार द्वारा बनवाये गये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की कामयाबी की याद दिलाना है. अखिलेश ने कहा,"हमने यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिये उस खजांची के परिवार को चुना है, जिसके जन्म के समय उसकी मां नोटबंदी के बाद धन निकालने के लिये बैंक की लाइन में खड़ी थी. यह नोटबंदी की नाकामी को जाहिर करने की कोशिश है, जिसने देश के व्यापारियों और अर्थव्यवस्था को बहुत गहरा नुकसान पहुंचाया है." उन्होंने बताया कि करीब 40 किलोमीटर लम्बी यह यात्रा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सम्पन्न होगी. इसका समापन अखिलेश नामक लड़का करेगा, जिसका जन्म दिसम्बर 2017 में एक्सप्रेस-वे के नजदीक खबौली गांव के पास हुआ था. अखिलेश की मां मीरा ने प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी के पास उसे जन्म दिया था. 'हक और सम्मान साइकिल यात्रा' के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं, किसानों और आम लोगों से मिलेंगे और उन्हें केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकारों की नाकामियां याद दिलाएंगे. अखिलेश ने कहा कि यह यात्रा तो बस शुरुआत है. इसका नाम 'हक और सम्मान यात्रा' इसलिये रखा गया है ताकि लोग यह समझ सकें कि उन्हें अपना हक और सम्मान छीनकर लेना होगा. पार्टी के कार्यक्रमों का सिलसिला आगामी लोकसभा चुनाव तक चलेगा. लगभग 50 किलोमीटर तक की दूरी के लिये हम साइकिल यात्राएं निकालेंगे. वहीं, लम्बी दूरी के लिये रथ यात्राएं निकाली जाएंगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल किया है. पिछली सरकार ने विकास के जो काम शुरू किये थे, उन्हें बंद कर दिया. अवाम इस सरकार से त्रस्त है और खुद को ठगा महसूस कर रही है. हम समाजवादी लोग आम आदमी की आवाज उठाते रहेंगे. इस लिहाज से वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने दावा किया कि लोगों ने अब भाजपा के खिलाफ अपना मन बना लिया है और वे अगले चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget