एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने चुनावी नतीजों से पहले मायावती को चाय पर 'बुलाया'!

नई दिल्ली: यूपी में कल पूर्वांचल की चालीस सीटों पर वोटिंग है. उससे पहले आज सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश ने हर सवाल का जवाब देते हुए बीएसपी मुखिया मायावती पर जमकर निशाना साधा.  अखिलेश ने वाराणसी में तीन दिन पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में बिजली जाने को लेकर भी आरोपों का जवाब दिया.

'बुआ जी' चाय पर आएं और पत्थरों का हिसाब कर लें अखिलेश ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा, ''मेरी बुआ के बारे में कुछ के बारे में कुछ ना कहना. हम तो बुआ के बारे में इतना जानते हैं जो भी उनके पास जाता है घुटनों पर रेंगते हुए जाता है. बिना चढ़ावे के वहां से कोई प्रसाद नहीं मिलता. उन्होंने ऐसे हाथी लगवाए जो खड़े के खड़े हैं और बैठे के बैठे हैं. मेरी बुआ जी ये बताएं कि उन्होंने अष्टधातु के खजूर, वनमानुष क्यों लगाए हैं. बुआ जी ने कहा कि हमारे घर में पत्थर लगे हैं. हम चाहते हैं कि 11 तारीख से पहले बुआ जी एक बार चाय पर घर आएं और अपने पत्थरों का और हमारे पत्थरों का हिसाब देख लें.''

बिजली जाने के आरोप पर अखिलेश की सफाई अखिलेश ने कहा, ''बिजली पर बात हुई, सुरक्षा के बहाने एक समझदार अधिकारी ने बिजली बंद करा दी. प्रधानमंत्री ने इसे मुद्दा बना लिया. मंदिर में भी बिजली जाने की बात की गई, पता नहीं ये बात किसने बता दी. मंदिर में दिया जलना था इसलिए पंखा बंद करना था. लेकिन जानकारी ना होने की वजह से किसी ने गलत स्विच दबा दिया. बीजेपी के लोगों को जाने कौन खबर देता है.''

यूपी में ही रहना है, दिल्ली का इरादा नहीं अखिलेश ने कहा, ''बहुत सारे लोग यूपी को छोड़ गए हैं लेकिन हम अभी भी उत्तर प्रदेश में हैं. हमारा सपना यूपी में रहकर ही जो काम शुरू किए हैं उन्हें पूरा करने का है. जनता हमारा सहयोग करेगी.''

मां के बयान पर कुछ नहीं बोले अखिलेश यादव ने अपनी दूसरी मां साधना यादव के इस बयान पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि वो अपने बेटे प्रतीक को राजनीति में लाना चाहती हैं. इस बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने सिर्फ इतना ही कहा कि राजनीति में तो कोई भी आ सकता है. इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों को साजिशों से सतर्क रहने की नसीहत भी दे डाली.

गायत्री के मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी रेप के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति के सवाल पर भी अखिलेश ने जवाब दिया कहा कि गायत्री के मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी. अखिलेश ने कहा, "प्रधानमंत्री ने बदायूं की घटना का जिक्र करते हुए यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. लेकिन लगता है बीजेपी के लोगों ने अपनी ही रिपोर्ट नहीं पढ़ी."

8 मार्च को वोटिंग 11 मार्च को नतीजे यूपी में आठ मार्च को आखिरी चरण के लिए वोटिंग होनी है. 11 मार्च को नतीजे आएंगे. नौ मार्च की शाम पांच बजे आप एबीपी न्यूज़ के सभी प्लेट फॉर्म पर उत्तर प्रदेश समेत सभी पांच चुनावी राज्यों का सबसे सटीक एग्जिट पोल देखेंगे. 11 मार्च को भी सबसे तेज नतीजे एबीपी न्यूज़ के सभी प्लेट फॉर्म पर मौजूद होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत, 5 अप्रैल को लोक अदालत में होगा समाधान
दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत, 5 अप्रैल को लोक अदालत में होगा समाधान
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- 'हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये...'
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- 'हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये...'
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
Embed widget