एक्सप्लोरर

CM की चुनावी चुटकी: बताओ कोई गधे की भी विशेषता जानना चाहता है क्या?

नई दिल्ली: आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने एक मंच से पीएम मोदी पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी मन की बात करते हैं लेकिन काम की बात नहीं करते. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी 56 इंच छाती की बात करते हैं लेकिन उनके शब्द खोखले हैं.

यहां पढ़ें अखिलेश यादव ने क्या कहा ? अखिलेश यादव ने कहा, ''अच्छे दिन वालों ने हमें और आपको सबको लाइन में खड़ा कर दिया. सब नोट जमा करवा लिए, अब लोग फिर से लाइन में लगेंगे और सबक सिखाएंगे. प्रधानमंत्री जी रेडियो पर मन की बात करते हैं लेकिन हम पूछते हैं प्रधानमंत्री जी काम की बात कब करेंगे.''

गठबंधन को लेकर हो रहे हमले का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा, "ये दो कुनबों का नहीं दो युवाओं का गठबंधन है. अभी तक समाजवादी लोग कभी कभी जोश में हाथ छोड़कर साइकिल चला लेते थे लेकिन अब साइकिल पर कांग्रेस का हाथ है तो सोचो कितनी तेज रफ्तार होगी.''

गधे पर मजे विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा, ''हमने जब एक विज्ञापन का जिक्र किया तो बीजेपी के लोग नाराज हो गए. हमसे कहा गया कि मुख्यमंत्री विशेषताएं नहीं जानते. बताओ कोई गधे की भी विशेषता जानता चाहता है क्या ? वो ब्लड प्रेशर नपवाना चाहते हैं वोट पड़ जाने दो फिर जनता ब्लड प्रेशर नपवाएगी.''

योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''यहां एक बाबा हैं वो कब्रिस्तान और श्मशान की बात करते हैं. ये बिजली की भी बात करते हैं. हम बताना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी के लोग गांव और शहर में बिजली दे रहे हैं. अगर उन्हें शक है तो अपने आश्रम के पास का कोई तार पकड़ लें पता चल जाएगा बिजली आ रही है या नहीं.''

यहां पढ़ें राहुल गांधी ने क्या कहा ? राहुल गांधी ने कहा, ''पहली बार हम एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं, अच्छा नतीजा आने वाला है. अखिलेश और मेरी दोस्ती से पहले मोदी जी के चेहरे पर मुस्कान थी, जैसे ही हमने हाथ मिलाया उनका चेहरा मुरझा गया.''

गठबंधन पर बोलते हुए राहुल ने कहा, ''मेरी और अखिलेश की दोस्ती सरकार बनाने के लिए नहीं है. हम झूठ के बल पर सरकार नहीं बनाना चाहते हैं. हम यहां युवाओं का समय बर्बाद करने नहीं आए हैं. प्रधानमंत्री जी ने युवाओं का वक्त बर्बाद किया है. 56 इंच छाती की बात करते हैं लेकिन वादे खोखले हैं.''

पीएम मोदी के रोजगार के वादे को झूठा बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने कहा मित्रों दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा, यहां किसी को रोजगार नहीं मिला. पता नहीं किस देश की बात कर रहे थे. आम आदमी सोते हुए सपना देखता है लेकिन मोदी जी जागते हुए सपना देखते हैं. उनका सपना बिना किसी को पता चले सच भी हो जाता है.''

राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी जी ने एक पिक्चर बनाई उसमें एक्टर भी मोदी, एक्ट्रेस भी मोदी, कैमरामैन भी मोदी. मोदी जी देश से कहा कि मुझे प्रधानमंत्री बनाओ जादू से सब सही हो जाएगा. जनता ने अच्छे दिन वाली पिक्चर देखी और वोट भी दिया. दिलवाले दुल्हनियां ले जाएगे फिल्म बना रहे थे लेकिन ढाई साल में पिक्चर शोले हो गई और गब्बर आ गया.''

नोटबंदी पर निशाना साधेत हुए राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी जी ने नोटबंदी से किसानों और मजदूरों की जिंदगी बर्बाद कर दी. मोदी जी ने देश के सबसे अमीर लोगों का एक लाख चालीस हजार करोड़ का कर्जा माफ कर दिया. माल्या को भी कर्जमाफी की टॉफी खिलाई. माल्या से कहा कि तुम यहां विदेश में बैठो.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget