एक्सप्लोरर

एयरस्ट्राइक: वायुसेना के जौहर से देश की 56 इंच का हुआ जनता का सीना - केशव प्रसाद मौर्य

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वायुसेना के इस जौहर से पूरे देश की 130 करोड़ जनता का सीना 56 इंच का हो गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और जो भारत की तरफ गलत सोच से उंगली भी उठाएगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि वायुसेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों को नष्ट किया, साथ ही 300 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा है. इसके लिए उन्हें बधाई. उन्होंने कहा कि वायुसेना के इस जौहर से पूरे देश की 130 करोड़ जनता का सीना 56 इंच का हो गया है. मौर्य बुधवार को कुशीनगर में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम के तहत जनता के साथ सीधा-संवाद कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मोदी के नेतृत्व में हम हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और जो भारत की तरफ गलत सोच से उंगली भी उठाएगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा."

उप-मुख्यमंत्री ने कहा, "पुलवामा में हमारे बहादुर जवानों का बलिदान हुआ था और प्रधानमंत्री ने दूसरे ही दिन कहा कि यह अकारण हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका भारी नुकसान पाकिस्तान को उठाना होगा और इसका उदाहरण हमारी बहादुर सेना ने आतंकी शिविरों को नष्ट कर 300 आतंकियों को मार कर दिखा दिया है."

मौर्य ने कहा, "देश की जनता ने यह देख लिया कि मोदी सरकार के 55 महीने 55 साल पर भारी हैं. विकास, देश की सुरक्षा से लेकर हर मोर्चे पर भारत सशक्त हुआ है. प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि जैसी बड़ी योजना के माध्यम से हर साल किसानों की जरूरतों को देखते हुए 6,000 रुपये भेजना सुनिश्चित किया है."

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री ने प्रयाग में जिस तरह सफाईकर्मी भाई-बहनों के पैर धोने का काम किया, वह देश में एकजुटता व समरसता का संदेश देने का काम करता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget