एक्सप्लोरर

आगरा में सख्ती का दिखा असर, चार दिन में तेजी से गिरा कोरोना संक्रमण का ग्राफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर अब आगरा में दिखने लगा है. जिले में अब नौ मई के बाद से संक्रमित मरीज मिलने के ग्राफ में गिरावट देखी गई है.

आगरा: कोरोना वायरस संक्रमण के बीच आगरा से राहतभरी खबर सामने आई है. जिले में नौ मई के बाद से संक्रमित मरीज मिलने के ग्राफ में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को सिर्फ आठ नए मामले मिले. प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 785 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें 379 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं, 381 सक्रिय केस हैं. जबकि इलाज के दौरान 25 मरीजों की मौत हो चुकी है.
एक अप्रैल से लगातार बढ़ रहे थे मामले
एक अप्रैल से लगातार ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. ऐसा एक भी दिन नहीं गया, जिस दिन मरीजों की संख्या में इजाफा न हुआ हो. मई के पहले हफ्ते में संक्रमण की सबसे तेज रफ्तार देखी गई. मई के पहले सात दिनों के अंदर ही 199 संक्रमित मरीज मिले.
हालांकि दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत लेकर आया. 8 से 13 मई यानी इन छह दिनों में 107 संक्रमित मरीज बढ़े. राहत की बात यह है कि इस दौरान लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को सबसे कम आठ मरीज मिले. ये आंकड़ा मई के 13 दिनों में सबसे कम है. सबसे ज्यादा 54 मरीज तीन मई को मिले थे. आगरा में सुधरते हालातों के पीछे की एक वजह सीएम योगी की सख्ती भी कही जा रही है.
आगरा में मई में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
पहला हफ्ता (1- 7 मई)
01 मई- 22 संक्रमित 02 मई- 42 संक्रमित 03 मई- 54 संक्रमित 04 मई- 24 संक्रमित 05 मई- 19 संक्रमित 06 मई- 27 संक्रमित 07 मई- 11 संक्रमित पहले हफ्ते में संक्रमितों की कुल संख्या 199
दूसरा हफ्ता (8-13 मई)  08 मई- 28 संक्रमित 09 मई- 37 संक्रमित 10 मई- 13 संक्रमित 11 मई- 9 संक्रमित 12 मई- 12 संक्रमित 13 मई- 8 संक्रमित दूसरे हफ्ते में संक्रमितों की कुल संख्या  107
 संक्रमण के मामले में राज्य में टॉप पर आगरा
गौरतलब है कि यूपी में कोरोना संक्रमित केस के मामले में आगरा टॉप पर बना हुआ है. जहां लगातार केस बढ़ते के बाद सीएम योगी ने कई सख्त फैसले लिए. जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट तब देखी गई, जब सीएम के निर्देश पर पिछले कई दिनों से  शीर्ष अधिकारियों की टीम वहां डेरा डाले हुए हैं. इतना ही नहीं, सीएम के सख्ती के चलते  स्वास्थ्य विभाग के तीन उच्च अधिकारियों को भी पद से हटा दिया गया.
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
 बुधवार को एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी जैन को पद से हटा दिया गया. इनके खिलाफ लगातार मरीजों के इलाज में लापरवाही के आरोप लग रहे थे. इनसे पहले  मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ मुकेश वत्स का भी तबादला किया जा चुका है. उनकी जगह  डॉक्टर आरसी पांडे को जिले का नया सीएमओ बनाया गया है.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget