एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: नीतिश कुमार के करीबी अफजल अमानुल्लाह ने मीडिया को लेकर दिया विवादित बयान

अफजल अमानुल्लाह ने फेसबुक पर एक संदेश दिया जिसमें उन्होंने मीडिया पर निशाना साधा. साथ ही देश के मुसलमानों से भी कई अपील कीं.

पटना: बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी पूर्व नौकरशाह और रेरा यानि रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन अफजल अमानुल्लाह ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल मीडिया के एक संदेश में आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने देश की मीडिया को बेहुदा और घटिया करार दिया है.
अफजल अमानुल्लाह ने कहा कि "बुजुर्गों और दोस्तों अभी आप देख रहे हैं कि मीडिया में अखबारों में सोशल मीडिया में लोगों में तब्लीकी जमात के साथ जो वाकया हुआ था दिल्ली निजामुद्दीन में उसमें लोग ऐसा दिखा रहा है कि जो मुसलमान हैं वहीं लोग कोरोना वायरस को फैला रहे हैं. ये बहुत ही बेमौका, बेहूदा और घटिया चीज मीडिया कर रही है और तब्लीकी जमात अच्छा है या बुरा उसपर हमको कुछ नही कहना है, वो अपना अपना बिलीव है. वो जाने जिसका वो कर रहा है उसके बारे में या तो अल्ला जानता है या वो आदमी जानता है."
'जो मरकज में थे वह छुपे थे, जो मंदिर में वह फंस गए'
अफजल अमानुल्लाह ने कहा, "मरकज वालों के बारे में भरम फैलाया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि तब्लीगी वाले छुपे थे और जो मंदिर या वैष्णों देवी गए थे वह वहां फंस गए. यह गलत है." अफजल ने आगे कहा, "तब्लीगी जमात के बारे में कहा जा रहा है कि लोग मरकज में छुपे हुए थे और जगह धर्मशाला या मंदिर में वैष्णों देवी हो या और जगह वहां लोग फंसे हुए थे, मजदूर फंसे हुए थे, तो आप समझ सकते हैं कि मुसलमानों को टार्गेट करके मीडिया जबर्दस्ती कर रही है उनके साथ और सारे गैर मुस्लिम के साथ ऐसा कर रही हैं कि वो मुसलमानों के खिलाफ हो जाएं."
इस माहौल में आप ऐसा काम करें कि लगे मुसलमान भी हिंदुस्ताना का अच्छा नागरिक है. सोशल डिस्टेंस और हाईजीन का खास खयाल रखें. कुछ कंजेस्टेड इलाकों में कुछ लोग सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रख रहे हैं जो उनके और उनके परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
'मुसलमान आपस में नहीं लड़ें'
अफजल ने कहा, "आपस में हम देख रहे हैं कि मस्जिद को लेकर भी इख्तेलाफ है. ये उसकी मस्जिद है ये उसकी मस्जिद है, जबकि रसूले इस्लाम ने सबको एक होने को कहा है."  उन्होंने कहा कि अगर तुम कुरान और मेरे हदीस पर चलोगे तो तुम भटकोगे नहीं. हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए.
'लॉकडाउन का पालन करें'
अफजल ने अपने संदेश में कहा, "आज दुनिया में सब मुसलमानों के पीछे पड़े हुए हैं और आप बेवकूफ के तरह आपस में ही लड़े जा रहे हैं. कोई बात सही बोलता है तो आप गाली बकते है सबको, तुम काम की बात करो और सोचो की कोई क्या बात बोल रहा है सही बोल रहा है या नहीं. दिमाग लगाओ,जो नही पढ़े लिखे हैं उनको छोड़ो. जो पढ़े लिखे हैं वो भी ये नही सम रहे हैं. मेहरबानी करके लॉकडाउन में अपने घर पर ही रहें, जो कहा जाए उसका पालन करें. अल्लाह से दुआ करें कि सभी सलामत रहें, आपस में तफरका नहीं फैलाएं और एक दूसरे की मदद करें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget