एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में शिवसेना के खिलाफ प्रचार करेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के सबसे बडे स्टार प्रचारक बन गए हैं. कैराना में प्रचार के बाद वे महाराष्ट्र के पालघर में पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करेंगे.

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के सबसे बडे स्टार प्रचारक बन गए हैं. कैराना में प्रचार के बाद वे महाराष्ट्र के पालघर में पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करेंगे. लोकसभा का ये उप चुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है जहां उसका सीधा मुक़ाबला सहयोगी पार्टी शिवसेना से है.

महाराष्ट्र में साथ मिल कर सरकार बनाने के बाद दोनों पार्टियां पहली बार आमने-सामने हैं. बीजेपी के सांसद चिंतामन वांगा की मौत के बाद पालघर सीट पर चुनाव हो रहा है.

कर्नाटक चुनावों में बीजेपी को कांग्रेस की गलती से मिलीं 104 सीटें: मायावती

योगी आदित्यनाथ पालघर के मानवेलपदा तालव में चुनावी रैली करेंगे. ठीक उसी वक़्त शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे भी नाला सोपारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. शिवसेना ने दिवंगत बीजेपी सांसद चिंतामन वांगा के बेटे श्रीनिवास वांगा को टिकट दिया है.

बीजेपी छोड़ कर वांगा परिवार ने 4 मई को शिवसेना का दामन थाम लिया था. बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गवित को अपना उम्मीदवार बनाया है. पालघर चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना में ठनी हुई है.

बीजेपी सरकार में आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं किसान: अखिलेश

दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है. उद्धव ठाकरे 25 मई को दो और चुनावी सभाएं करेंगे. महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने यहां डेरा डाल रखा है. दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी भी यहां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. 28 मई को मतदान है.

योगी आदित्यनाथ जब से यूपी के सीएम बने हैं, बीजेपी ने उन्हें अपना स्टार प्रचारक बना दिया है. हाल में कर्नाटक में भी योगी ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया. उन्हें देखने और सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.

कैराना में होगी विपक्षी एकता की अग्निपरीक्षा, बीजेपी के लिए भी करो या मरो के हालात

गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक योगी ने कभी चुनावी रैली की तो कभी रोड शो किया. भगवा कपड़े में यूपी के सन्यासी मुख्यमंत्री पार्टी के हिंदूवादी चेहरा बन गए हैं. हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी उनकी बड़ी डिमांड रही.

केरल में भी बीजेपी की पदयात्रा की योगी ने अगुवाई की. योगी ने यूपी के बाहर जहां भी चुनाव प्रचार किया, वे पार्टी के लिए लकी साबित हुए. क्या शिवसेना के ख़िलाफ़ भी वे बीजेपी के लिए ऐसा ही कर पायेंगे ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget