एक्सप्लोरर

यूपी: शेल्टर होम की आड़ में हो रहा था फर्जीवाड़ा, जांच करने पहुंचे अफसर तो सामने आया ये सच

देवरिया कांड के तुरंत बाद यूपी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एक चिट्ठी भेजी. इस चिट्ठी में साफ लिखा था कि अपने-अपने जिलों के बाल गृह और महिला संरक्षण गृहों का हाल तत्काल देखें और किसी भी लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करें.

लखनऊ: देवरिया कांड के तुरंत बाद यूपी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एक चिट्ठी भेजी. इस चिट्ठी में साफ लिखा था कि अपने-अपने जिलों के बाल गृह और महिला संरक्षण गृहों का हाल तत्काल देखें और किसी भी लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करें. यूपी की जिलाधिकारी शासन के इस आदेश के बाद जांच के लिए पहुंचे तो फर्जीवाड़ा साफ नजर आया. ताजा मामला हरदोई, पीलीभीत और प्रतापगढ़ का है.

हाईकोर्ट खुद करेगा देवरिया मामले की मॉनिटरिंग, पुलिस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश

बात सबसे पहले प्रतापगढ़ की. यहां के जिलाधिकारी शंभू कुमार ने दो आश्रय गृहों में छापा मारा तो 26 महिलाएं गायब थीं. जिलाधिकारी को बताया गया कि महिलाएं काम के लिए आस-पास गई हैं. देर शाम दोबारा छापा मारा गया लेकिन फिर कोई नहीं मिला. ये साफ हो गया है कि केवल अनुदान के लिए रजिस्टर में महिलाओं के नाम फर्जी तरीके से लिखे गए थे. यूपी: शेल्टर होम की आड़ में हो रहा था फर्जीवाड़ा, जांच करने पहुंचे अफसर तो सामने आया ये सच पीलीभीत में भी जब छापा मारा गया तो 30 नाम रजिस्टर में थे जबकि मौके पर सात लड़कियां थी. जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ये मामला संख्या बढ़ा कर पैसा कमाने का है. एक महिला के लिए 50 रुपया प्रतिदिन मिलता है जिसके लिए इन्होंने संख्या बढ़ाई थी. अब कार्रवाई की जा रही है.

सीबीआई करेगी देवरिया कांड की जांच, रिपोर्ट के बाद सीएम योगी ने दिए आदेश

हरदोई के जिलाधिकारी पुलकित खरे भी शासन के निर्देश पर सोमवार को बेनीगंज स्थित सुधार गृह पहुंचे थे. रजिस्टर देखा तो 21 महिलाओं के नाम दर्ज थे लेकिन मौके पर केवल दो महिलाएं मौजूद थीं. उन्होंने शासन को तत्काल अनुदान रोकने की सिफारिश भेजी है. यूपी: शेल्टर होम की आड़ में हो रहा था फर्जीवाड़ा, जांच करने पहुंचे अफसर तो सामने आया ये सच एबीपी न्यूज़ को डीएम ने बताया कि स्वाधार गृह को सीज कर दिया गया है और इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है. सभी लड़कियों अपने-अपने घरों पर सेफ हैं. यह केंद्र केवल अनुदान के लिए चलाया जा रहा था हालांकि पिछले एक साल से इसे अनुदान नहीं मिला है.

कभी सिलाई केंद्र चलाने वाली गिरिजा त्रिपाठी आखिर कैसे बनी इतनी ताकतवर और रसूखदार

उन्होंने बताया कि इससे पुरानी फाइलें मंगाई जा रही हैं कि संस्था को कब और कितना अनुदान मिला था. इन लोगों ने फर्जी रूप से आस-पास की लड़कियों और महिलाओं के नाम रजिस्टर में अंकित किए थे. ये केवल फर्जीवाड़े का मामला था. दरअसल देवरिया कांड सामने आने के बाद तीन अगस्त को सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया था कि मौके पर जाकर ऐसे आश्रय गृहों की जांच की जाए. साथ ही अगर कोई अनियमितता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाए.

देवरिया कांड: ये कहानी जान कर आप भी करेंगे इस बहादुर बेटी को सलाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रेस कॉन्फेंस करके सीबीआई जांच और एसआईटी के गठन का आदेश दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि दोषी लोगों को बक्शा नहीं जाएगा और दूध-पानी को अलग करने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है. यूपी बीजेपी प्रवक्ता डॉक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं के प्रति गंभीर और संवेदनशील है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कानून अपना काम करेगा. फिलहाल सरकार ने जांच सीबीआई के हवाले कर दी है.

देवरिया कांड: डीएम की छुट्टी, सीएम ने 12 घंटे में मांगी यूपी भर के संरक्षण गृहों की रिपोर्ट

आपको बता दें कि देवरिया शेल्टर होम मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताते हुए हुई इसकी जांच की मानीटरिंग खुद किये जाने का फैसला किया है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है और पुलिस अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर हैरानी भी जताई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव होंगे रद्द! कांग्रेस सांसद की मांग के बाद हलचल
Live: बिहार और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव होंगे रद्द! कांग्रेस सांसद की मांग के बाद हलचल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget