एक्सप्लोरर

चमकी बुखार: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- नियंत्रण के लिए दे रहे हैं हरसंभव मदद

इससे पहले मंगलवार को बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में 12206 स्वीकृत पदों में से केवल 5202 डॉक्टर ही कार्यरत हैं. इसके अलावा 19155 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 5634 नर्स कार्यरत हैं.

नयी दिल्ली: केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट बताया कि वह बिहार में मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) के प्रकोप को रोकने के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है. बीमारी को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह करने वाली याचिका पर केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मुजफ्फरपुर में स्थिति की समीक्षा के लिए 16 जून को बिहार का दौरा किया था.

इसमें कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बाद कई निर्णय किए गए हैं जिनमें मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कोष से राज्य सरकार द्वारा एक साल के भीतर 100 बिस्तर के बाल गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) का निर्माण भी शामिल है. हलफनामे में कहा गया, ‘‘इसके (100 बिस्तर की बाल आईसीयू) के लिए जमीन एसकेएमसीएच अस्पताल परिसर में उपलब्ध है और यह राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी.’’

इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कोष से बिहार के जिलों में पांच विषाणु विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित करने का भी निर्णय किया गया है और जिलों का चयन राज्य सरकार के साथ विचार-विमर्श से किया जाएगा. केंद्र ने कहा कि आसपास के जिलों में दस-दस बिस्तर वाले बाल गहन चिकित्सा कक्ष स्थापित किए जाएंगे जिससे कि इस तरह के मामलों का जल्द उपचार हो सके और एसकेएमसीएच अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर अनावश्यक दबाव न पड़े. इसके लिए कोष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उपलब्ध कराया जाएगा.

हलफनामे में कहा गया कि एसकेएमसीएच अस्पताल में एक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक काम करना शुरू कर देगा. शीर्ष अदालत अधिवक्ता मनोहर प्रताप की याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह बिहार में मस्तिष्क ज्वर से 126 से अधिक बच्चों की मौत से बेहद दुखी हैं. मरने वालों में ज्यादातर एक साल से लेकर 10 साल तक के बच्चे हैं. कोर्ट ने केंद्र के साथ ही बिहार सरकार से भी जवाब मांगा था.

बिहार सरकार ने मंगलवार को कोर्ट को बताया कि राज्य में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 12,206 स्वीकृत पदों में से केवल 5,205 डॉक्टर ही कार्यरत हैं. इसने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में नर्सों के 19,155 स्वीकृत पदों में से केवल 5,634 नर्स कार्यरत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget