एक्सप्लोरर

संभल : दबंगों ने महिला से किया गैंगरेप फिर मंदिर के हवन कुंड में जिंदा जलाया, अब तक दो गिरफ्तार

हैरानी की बात ये है की महिला ने मरने से पहले पुलिस की डायल 100 सेवा को काल की लेकिन कॉल नहीं लग पाई जिसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर बताया की कुछ लोग उसके घर में घुंस आए हैं और उसकी बेइज्जती कर रहे हैं और उसे जिंदा जला कर मारने की धमकी दे रहे हैं.

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में गैंगरेप के बाद एक महिला को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना से यूपी में योगी सरकार के रामराज के दावे और एंटी रोमियो दस्ते की पोल खुल गई है. हालांकि पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि महिला ने मरने से पहले पुलिस की डायल 100 सेवा को काल की लेकिन कॉल नहीं लग पाई जिसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर बताया की कुछ लोग उसके घर में घुंस आए हैं और उसकी बेइज्जती कर रहे हैं और उसे जिंदा जला कर मारने की धमकी दे रहे हैं.

ये उस महिला की आखरी फोन कॉल साबित हुई और दरिंदो ने उसके साथ तमंचे के बल पर पहले उसी के घर में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसे घर से उठा कर पास के एक मंदिर में ले गए और वहां हवन कुंड की झोपड़ी में उसे जिंदा जला कर मार दिया. दो दिन गुज़र जाने के बाद भी पुलिस के हाथ ख़ाली हैं और वो आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है. घटना राजपुरा थाना इलाके के पाठकपुर गांव की है.

संभल : दबंगों ने महिला से किया गैंगरेप फिर मंदिर के हवन कुंड में जिंदा जलाया, अब तक दो गिरफ्तार

गाज़ियाबाद में मजदूरी करता है महिला का पति महिला का पति गाज़ियाबाद में मजदूरी करता है. घटना के समय महिला अपनी सात साल की बेटी के साथ घर में अकेली सो रही थी. तभी गांव के 5 नामज़द अभियुक्त महावीर , आराम सिंह, चरण सिंह, गुल्लू और भौना घर में आ घुंसे और महिला के साथ उन्होंने हथियारों के बल पर गैंगरेप किया. आरोपी महावीर रिश्ते में मृतक का जेठ बताया जाता है और बाकि रिश्ते के भतीजे लगते हैं.

मृतका ने अपने भाई को बताई थी सारी बात रिपोर्ट के मुताबिक 13 जुलाई को आरोपियों ने महिला से उसके घर आने वाले लोगों को लेकर आपत्ति जताई थी और बाद में महिला के पति से भी फोन पर उनकी कहासुनी हुई थी. इसी बात को लेकर आरोपी रात के लगभग 2.30 बजे मृतका के घर में आ घुंसे और गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर चले गए इसी बीच मृतका ने अपने रिश्ते के भाई सतीश को फोन कर पूरी घटना बताई लेकिन थोड़ी देर बाद ही आरोपी दोबारा आए और मृतका को घर से उठा कर ले गए और पास के मंदिर के हवन कुंड में उसे जिंदा जला कर मार दिया.

संभल : दबंगों ने महिला से किया गैंगरेप फिर मंदिर के हवन कुंड में जिंदा जलाया, अब तक दो गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने पांचो नामजद आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब वो सभी आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है. लेकिन कोई भी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जलना बताया गया है. जबकि बलात्कार की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट एफ़ एस एल लैब मुरादाबाद भेजी गयी है. एडीजी बरेली ज़ोन प्रेम प्रकाश ने रविवार शाम को संभल पहुंचकर घटना स्थल का निरिक्षण किया और आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी के आदेश दिए हैं. इस बीच लापरवाही के आरोप में एक चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों सहित तीन पुलिस वालों को लाईन हाज़िर कर दिया गया है. घटना से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget