एक्सप्लोरर

बरेली: रेप करने में नाकाम होने पर देवर ने की भाभी को मार दी गोली

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि महिला की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या की गई है. आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बरेली: यूपी के बरेली में देवर भाभी के रिश्ते को कलंकित करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां विधवा भाभी को एक देवर ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. देवर अपनी भाभी पर बुरी नियत रखता था और बीती रात उसने अपनी भाभी के साथ रेप की कोशिश की. भाभी के विरोध करने पर उसने लाइसेंसी बन्दूक से उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है.

पति की मौत के बाद से भाभी पर बुरी नियत रखता था देवर

कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गांव की रितू सिंह के पति जयपाल सिंह की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है. वह अपने बड़े बेटे आकाश, बेटी राधा और बेटे अन्नू के साथ रहती थी. आरोप है कि भाई की मौत के बाद से ही भाभी पर देवर सर्वेश सिंह बुरी नजर रखता था. कुछ दिन पहले ही दोनों में इस बात पर विवाद हो गया था. सर्वेश ने भाभी को जान से मारने की धमकी दे दी थी. देर रात सर्वेश शराब के नशे में भाभी के घर पहुंचा और भाभी से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा जिसका ऋतु ने विरोध किया जिसपर सर्वेश ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से भाभी को गोली मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए. हत्यारोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्यारोपी की तलाश में पुलिस उसकी रिश्तेदारियों में दबिश दे रही है. वह सिविल लाइंस की एक्सिस बैंक शाखा पर गार्ड है.

बरेली: रेप करने में नाकाम होने पर देवर ने की भाभी को मार दी गोली

हत्यारोपी देवर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

आरोप है कि सर्वेश सिंह अपनी भाभी को फोन पर भी काफी परेशान करता था. वह रितु को फोन कर अश्लील बातें करता था. इससे परेशान होकर भाभी ने अपना मोबाइल नंबर ही बदल लिया था. एसएसपी मुनिराज ने बताया कि महिला की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या की गई है. आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

देवर की घिनौनी करतूत से बच्चे हुए अनाथ

देवर की घिनौनी करतूत के बाद रितु का परिवार बिखर गया है.तीन साल पहले उसके पति की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी. जिसके बाद अपने तीन बच्चों को वो किसी तरह पालती थी लेकिन अब जब रितु भी इस दुनिया में नहीं रही तो उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget