एक्सप्लोरर

गोरखपुर: रक्षाबंधन पर घर आए दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी

घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा का सर्विस रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है. सीएम सुरक्षा की ड्यूटी के बाद वो रक्षाबंधन पर घर आ गए थे.

गोरखपुर: सिद्धार्थनगर जिले में तैनात 35 वर्षीय दरोगा विकास सिंह ने गोरखपुर खोराबार के विवेकपुरम कालोनी स्थित अपने घर में रविवार की रात सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा का सर्विस रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है. सीएम ड्यूटी के बाद वो रक्षाबंधन पर घर आ गए थे.

मूलरूप से देवरिया जनपद का रहने वाला था. सिद्धार्थनगर जिले के गिलौरा थाने में तैनात विकास सिंह की मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी. शुक्रवार की शाम को वह ड्यूटी में गोरखपुर आए थे.

सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर जान देने वाले दरोगा विकास सिंह पत्नी से आए दिन होने वाले विवाद की वजह से काफी तनाव में रहते थे. पुलिस की नौकरी में रोजमर्रा के दबाव के बीच घर जाने पर पत्नी से होने वाले विवाद की वजह से वह काफी परेशान रहते थे. हालांकि उनकी हमेशा कोशिश रहती थी कि उनके और पत्नी के परिवार के लोगों को विवाद के बारे में पता न चले.

रविवार की रात विवाद के बीच पत्नी ने भाई को फोन कर बुलाया तो उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी. मुख्यमंत्री के गोरखपुर से जाने के बाद विकास सिंह घर पहुंचे. उनके छोटे भाई अभिलाष के मुताबिक रात में 9 बजे के आसपास विकास सिंह और उनकी पत्नी शिप्रा सिंह अपने कमरे में थे. उनके बीच कुछ बातचीत चल रही थी. उस समय परिवार के अन्य लोग छत पर थे. कमरे में अचानक गोली चलने की और इसके बाद शिप्रा के चीखने की आवाज पर परिवार के लोग नीचे आए, तो विकास सोफे पर खून से लथपथ मिले.

उनके सीने में बाई तरफ गोली लगी थी. सोफे के पास ही सर्विस रिवाल्वर गिरी हुई थी. परिजन आनन-फानन में विकास को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर SP नार्थ रोहित सिंह सजवान पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट प्रभात राय और खोराबार थाने के पुलिस मौके पर पहुंची थी.

पुलिस अधीक्षक नगर विनय सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पत्नी से विवाद के बाद दरोगा के गोली मारकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है. मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget