एक्सप्लोरर

आगरा: भूख के आगे मजबूर 15 साल की लड़की ने लगा ली फांसी, मौत के लिए परिवार को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पिता, दादी, बुआ और बड़े भाई के खिलाफ दर्ज कर चारों को हिरासत में ले लिया है.

आगरा: आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी. वह तीन दिन से भूखी थी. पिता ने पुलिस को बेटी की आत्महत्या की सूचना देते हुए अपने छोटे बेटे पर आरोप लगाया. छानबीन में पुलिस को मृतका के पास से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने अपनी मौत के लिए पिता, दादी, बुआ और बड़े भाई को जिम्मेदार ठहराया है.

पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा पिता, दादी, बुआ और बड़े भाई के खिलाफ दर्ज कर चारों को हिरासत में ले लिया है.

सीओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से शमसाबाद के रहने वाले नेकराम का परिवार तीस साल से एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में रहता है. नेकराम हैंडपंप की बोरग और मरम्मत का काम करता है. उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और चार बेटियां हैं. दो बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है. घर में अब उसके साथ केवल उसकी पत्नी और बेटियां प्रीति और दुर्गेश रहती थीं.

शुक्रवार रात 11 बजे 15 वर्षीय दुर्गेश ने घर में कमरे के सामने पड़े टिनशेड में फंदे से लटककर जान दे दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता ने छोटे बेटे पर बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो तीन पेज का सुसाइड नोट मिल गया. इसमें दुर्गेश ने पिता नेकराम के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकशी की बात लिखी थी. पिता, दादी रामरती, बुआ भगवान देवी और बड़े भाई दिनेश को भी मौत का जिम्मेदार बताया.

पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि पिता, दादी रामरति, बुआ भगवान देवी और बड़े भाई दिनेश उससे नफरत करते हैं. पिता, बुआ और दादी की बात मानता है. पिता घर में खाने का सामान नहीं लाता. खुद बुआ के घर खाना खा आता था. वह, प्रीति और मां भूखे रहते थे. तीन दिन पहले तक दादी घर में रुकी थी. तब पिता सब कुछ लेकर आता था. उसके जाते ही खाने का सामान लाना बंद कर दिया. वह ऐसी जिंदगी अब नहीं जीना चाहती.

दुर्गेश इतनी परेशान थी कि पिता के लिए सम्मानजनक भाषा वह नहीं लिख पाई और लिखा कि उसकी आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब इन लोगों को सजा मिलेगी.इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर किशोरी के पिता, भाई, दादी और बुआ के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो ने अनशन तोड़ने का किया ऐलान
देवेंद्र महतो ने अनशन तोड़ने का किया ऐलान
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget