एक्सप्लोरर

यूपी में 12 आईएएस अफसरों के तबादले, महिला अधिकारियों पर योगी का भरोसा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है. यूपी सरकार ने 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसरों के तबादले किए हैं. खास बात ये है कि इन 12 अफसरों में छह महिला अफसर हैं. कंचन वर्मा को गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है. अब तक रितू महेश्वरी गाजियाबाद के डीएम और उपाध्यक्ष का काम देख रही थीं. वहीं किंजल सिंह को कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है. अभी हाल में ही किंजल सिंह की बस्ती के कमिश्नर अनिल कुमार सागर से शादी हुई थी. शुभ्रा सक्सेना को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. डिंपल वर्मा को युवा कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव बनाया गया है. गोरखपुर की डीएम रह चुकी डिंपल के पति प्रशांत कुमार मेरठ के एडीजी हैं. अलका टंडन भटनागर अब गोपन विभाग की सचिव बन गई हैं. हाल में ही विदेश से पढ़ाई कर लौटीं 2003 बैच की आईएएस अधिकारी अमृता सोनी को भी पोस्टिंग मिल गई है. उन्हें ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. वेटिंग में चल रहे अफसरों को भी मिली जिम्मेदारी वेटिंग में चल रहे पी वी जगनमोहन को भी पोस्टिंग मिल गई है. उन्हें सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. वहीं सेंथिल पांडियन को राज्य विद्युत उत्पादन निगम का एमडी बनाया गया है. स्टडी लीव से लौटे पंधारी यादव को वाह्य सहायतित परियोजना विभाग का सचिव बनाया गया है. पंधारी, अखिलेश सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव रह चुके हैं. राधेश्याम मिश्र को राजस्व विभाग के विशेष सचिव पद पर भेज दिया गया है. आईएएस अफसर राम मोहन राव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव बनाये गये हैं. राजेश प्रकाश को मिर्जापुर में अपर आयुक्त बनाया गया है. वे काफी समय से नोएडा और दिल्ली में नौकरी कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget