एक्सप्लोरर

65 साल के बुजुर्ग ने 28 साल की युवती से किया हलाला, अब नहीं दे रहा तलाक

बरेली से एक अजीब मामला सामने आया है. हलाला के लिए युवती ने बुजुर्ग से शादी की लेकिन अब वो तलाक देने से इंकार कर रहा है. युवती ने न्याय की गुहार लगाई है.

बरेली: बरेली में तीन तलाक का एक ऐसा केस सामने आया है, जिसमें हलाला करने वाला व्यक्ति महिला (28 साल) को तलाक ही नहीं दे रहा. हलाला करने वाले उस 65 साल के बुजुर्ग का दिल महिला पर आ गया है. अब पहला शौहर परेशान है. वहीं महिला ने भी हलाला करने वाले बुजुर्ग से पीछा छुड़वाने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन से मदद की गुहार लगाई है. उत्तराखंड के खटीमा की जूही का निकाह खटीमा के ही मोहम्मद जावेद के साथ 2010 को हुआ था. तीन साल तक मियां-बीवी के बीच सबकुछ ठीक ठाक चला और फिर मामूली कहासुनी पर झगड़ा हो गया था. गुस्से में आकर 2013 में जावेद ने जूही को तीन बार तलाक बोलकर सारे रिश्ते तोड़ दिए थे. लेकिन कुछ दिन बाद जावेद को अपनी गलती का अहसास हुआ तो दोनों ने फिर साथ रहने का फैसला किया. दोनों को दोबारा एक साथ रहने के लिए जूही को हलाला की रस्म से गुजरना था. परिवार वालों ने बरेली के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हलाला कराने के लिए रजामंदी दे दी. नवंबर, 2016 में जूही के साथ हलाला की रस्म अदा की गई. शर्त यह भी थी कि हलाला के बाद बुजुर्ग उसे तलाक दे देगा, मगर बुजुर्ग की नीयत फिसल गई और उसने तलाक देने से इनकार कर दिया. अब पहला शौहर जूही के साथ फिर से निकाह करना चाहता है लेकिन हलाला करने वाले ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया. हलाला से परेशान जूही और जावेद के दो बेटे हैं. तीन तलाक के बाद एक बेटा पिता और दूसरा मां के हिस्से में आ गया. दोनों बच्चे मां-बाप की याद में रोते रहते हैं. यही वजह है कि मियां-बीवी के रिश्तों में प्यार भर आया. दोनों फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए. तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की आवाज़ उठाने वाली केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी की बहन फ़रहत नकवी ने बताया कि युवती ने जब आकर आपबीती सुनाई तो हलाला करने वाले से फोन पर बातचीत की. जिस पर बुजुर्ग ने महिला को तलाक़ देने से इंकार कर दिया. ऐसे में फरहत का कहना है की शहर काजी के निर्देश पर खुला कराकर युवती को उसके पहले पति के पास वापस भेजने का प्रयास करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget