एक्सप्लोरर

मथुरा से गिरफ्तार हुए 16 बांग्लादेशी, शरण देने वाला भी गिरफ्तार

पुलिस ने कोसीकलां कस्बे में छापेमारी कर वहां अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों और उन्हें शरण देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उन्हें शरण देने में मदद करने वाले दूसरे व्यक्ति की तलाश है.

मथुरा: पुलिस ने कोसीकलां कस्बे में छापेमारी कर वहां अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों और उन्हें शरण देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उन्हें शरण देने में मदद करने वाले दूसरे व्यक्ति की तलाश है. मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई को कोसीकलां की ईदगाह के पास वाल्मीकि बस्ती की कुछ झुग्गियों में अनजान लोगों के रहने की सूचना मिली. इस संबंध में पुलिस ने छापा मार कर वहां अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों और उन्हें शरण देने के आरोप में एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया. कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशियों की पहचान... मोहम्मद बकर (32), माहउर (33) और उसकी पत्नी रिहाना (33), माहबुर (26) और उसकी पत्नी रितु (23), लिट्टन (30), मोसियाली (24) और उसकी पत्नी सिरीना (22), किविरिया (39) और उसका बेटा यूसुफ (19), मन्नन (36), मौहम्मद फारुख (48) और उसकी पत्नी सपना (38), पुत्र यासीन (18), यासीन की पत्नी राबिया (21), मीनू (50) के तौर पर हुई है. वहीं कोसीकलां में उन्हें शरण देने वाले स्थानीय नागरिक की पहचान इलियास (62) के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान इन लोगों के पास से सात मोबाइल फोन, फर्जी तरीके से बनवाए गए आठ आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राईविंग लाइसेंस और अन्य चीजें मिली हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस को इन बांग्लादेशियों को शरण देने के मामले में जगदीश नामक व्यक्ति की भी तलाश है. कुमार ने बताया, गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों का कहना है कि सीमा पार कराने के लिए वकार और मीनू नामक व्यक्तियों ने उनसे प्रति-व्यक्ति आठ हजार रुपये लिए थे. वहीं कोसीकलां में इलियास उन्हें अपनी जमीन में झुग्गी डालकर रहने देने के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये की राशि लेता था. पुलिस ने इस सभी के खिलाफ संबंधित कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर इन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया. अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, 'बिहार में अब…'
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget