एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: थाने में नहीं मिला इंसाफ तो गैंगरेप पीड़िता ने जहर खाकर की खुदकुशी

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह नगर इलाहाबाद में गैंगरेप की शिकार एक नाबालिग लड़की द्वारा जहर खाकर खुदकुशी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़ित लड़की पुलिस के रवैये से बेहद दुखी थी और इंसाफ न मिलने की वजह से अपने साथ हुई हैवानियत के चौथे दिन जहर खाकर जान दे दी.

पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रही थी पुलिस

आरोप है कि स्थानीय पुलिस मौके से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रही थी. लड़की की खुदकुशी के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही समझौते का दबाव डालने के आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है.

पुलिस के मनमाने रवैये पर सवालिया निशान

योगी राज में भी क़ानून व्यवस्था को आइना दिखाने और पुलिस के मनमाने रवैये पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला यह मामला इलाहाबाद शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर फूलपुर का है. घर पर ही परचून की दुकान चलाने वाले श्याम केसरवानी की दो बेटियों को पिछले सोमवार की रात को उस वक्त अगवा कर लिया गया, जब वे घर के बाहर के बरामदे में सो रही थीं.

अगवा कर बड़ी बेटी के साथ किया गैंगरेप

गांव के ही चार लोगों ने अगवा करने के बाद दोनों लड़कियों को उनके घर के सामने की दुकान में रखा और बड़ी बेटी के साथ गैंगरेप किया. बेटियों की चीख सुनकर श्याम ने दुकान को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान से तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक मौके से भागने में कामयाब रहा.

समझौते का दबाव डालने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

आरोप है कि फूलपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बजाय पीड़ित लड़की और उसके परिवार वालों को डराया-धमकाया और उन पर समझौते का दबाव डाला. चार दिन बाद भी पुलिस ने जब केस दर्ज नहीं किया और पकड़े गए आरोपियों को थाने से छोड़ दिया तो पीड़ित लड़की ने जहर खाकर जान दे दी. लड़की के खुदकुशी के बाद हरकत में आई पुलिस ने अब न सिर्फ केस दर्ज कर लिया है, बल्कि समझौते का दबाव डालने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget