एक्सप्लोरर

गोरखपुर के आईजी और कुशीनगर के एसपी समेत यूपी में 13 आईपीएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उनकी नई तैनाती कर दी है. स्थानांतरित किए गए अफसरों में गोरखपुर के आईजी और कुशीनगर के एसपी भी शामिल हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उनकी नई तैनाती कर दी है. स्थानांतरित किए गए अफसरों में गोरखपुर के आईजी और कुशीनगर के एसपी भी शामिल हैं. गृह विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) महेंद्र मोदी को विशेष जांच का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. डीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन विश्वजीत महापात्र को डीजी फायर सर्विस बनाया गया है. इसी तरह विशेष जांच में पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात जीएल मीना को होमगार्ड में डीजी कमांडेंट जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक अपराध संजय सिंघल को एडीजी रेलवे बनाया गया है तो वहीं एडीजी रेलवे के पद पर तैनात बीके मौर्य को एडीजी लॉजिस्टिक्स के पद पर भेजा गया है. सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश अगर आप भी अमेजन से खरीदते हैं सामान तो जरूर पढ़ लीजिए ये खास खबर एडीजी लॉजिस्टिक्स के.एस. प्रताप कुमार को एडीजी अपराध और एडीजी प्रशिक्षण के पद पर तैनात एस.के. माथुर को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि एडीजी, एटीसी, सीतापुर के पद पर तैनात जकी अहमद को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन नियुक्त किया गया है. पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पीएससी जय नारायण सिंह को आईजी गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर और आईजी गोरखपुर परिक्षेत्र नीलाब्जा चौधरी को आईजी पीएससी मुख्यालय बनाया गया है. इसी तरह कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी, एसपी/एएसपी गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनात राजीव नारायण मिश्र को पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर और एएसपी/एसपी, जनपद औरेया के पद पर तैनात राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना, इलाहाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget