एक्सप्लोरर

AMU: मन्नान वानी की श्रद्धांजलि सभा में भारत विरोधी नारेबाजी, अब कश्मीरी छात्रों ने दी वापस लौटने की धमकी

कश्मीरी छात्रों का कहना है कि अगर एएमयू के तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ दर्ज देशद्रोह का मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 1200 से ज्यादा कश्मीरी छात्र 17 अक्तूबर को अपने घर लौट जाएंगे.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में पिछले दिनों भारत विरोधी नारेबाजी के आरोप में अपने तीन साथियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने से नाराज कश्मीरी छात्रों ने सोमवार को स्थानीय प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च निकाला.

प्रदर्शनकारियों ने सर सैयद गेट से कुलपति के कार्यालय तक पदयात्रा की. उसके बाद पांच छात्रों के समूह ने एएमयू के रजिस्ट्रार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कश्मीरी छात्रों ने आरोप लगाया कि वे लगातार डर के माहौल में जी रहे हैं.

ज्ञापन में कहा गया है कि अगर एएमयू के तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ दर्ज देशद्रोह का मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 1200 से ज्यादा कश्मीरी छात्र 17 अक्तूबर को एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की जयन्ती ‘सर सैयद डे‘ पर एएमयू छोड़कर अपने घर लौट जाएंगे. उससे पहले 16 अक्तूबर को वे एएमयू के पूर्व छात्रों के अखिल भारतीय सम्मेलन में अपनी बात रखेंगे.

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अमिताभ ठाकुर को धमकाने के नहीं मिले सुबूत

हालांकि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अब्दुल हामिद का कहना है कि कश्मीरी छात्रों के एएमयू छोड़कर जाने का मामला जल्द ही थम जाएगा, क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन गत गुरुवार को आतंकवादी मन्नान बशीर वानी की नमाज-ए-जनाज़ा पढ़ने की नाकाम कोशिश करने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों की धरपकड़ की कार्रवाई करने का इच्छुक नहीं है.

हामिद ने कहा कि एएमयू प्रशासन किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं करेगा. प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहसिन खान की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही किसी दोषी के खिलाफ कोई दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी.

मालूम हो कि एएमयू के निष्कासित छात्र आतंकवादी मन्नान वानी की नमाज-ए-जनाजा को परिसर के अंदर पढ़ने की कोशिश के दौरान राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में गत 12 अक्तूबर को तीन कश्मीरी छात्रों वसीम मलिक, अब्दुल मीर तथा एक अज्ञात छात्र के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था.

इसके अलावा एएमयू प्रशासन ने नमाज ए जनाजा पढ़ने के लिए अवैध रूप से भीड़ इकट्ठा करने के मामले में विश्वविद्यालय के नौ छात्रों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था.

हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी मन्नान वानी को कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था. वह एएमयू में पीएचडी का छात्र था. पिछली जनवरी में उसने सोशल मीडिया पर एके-47 रायफल के साथ अपनी तस्वीर डाली थी, जिसके बाद उसे विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget