एक्सप्लोरर

शारदा यूनिवर्सिटी: अफगान-भारतीय छात्रों की भिड़ंत में 12 छात्र निलंबित

ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में बीती एक अक्टूबर और चार अक्टूबर को अफगानी-भारतीय छात्रों के बीच हुए बवाल के मामले में गठित विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे दी है.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में बीती एक अक्टूबर और चार अक्टूबर को अफगानी-भारतीय छात्रों के बीच हुए बवाल के मामले में गठित विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे दी है. तीन सदस्यीय समिति के मुखिया शारदा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमल कुमार ने अपनी रिपोर्ट में जिला प्रशासन को बताया है कि इस मामले में 12 छात्रों को निलंबित किया गया है जबकि 14 छात्रों को चेतावनी दी गई है. उन्होंने बताया कि इसमें अफगानी व भारतीय छात्र शामिल हैं. थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि छात्रों में हुए विवाद के चलते चार दिन से बंद शारदा विश्वविद्यालय को मंगलवार को खोला गया. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में परीक्षा संपन्न कराई गई. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले 32 छात्रों को पाबंद किया है. गाजियाबाद: एक शख्स पर लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से बलात्कार का आरोप इस मामले में एसडीएम सदर राजपाल सिंह ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस भेजा है. उनसे पूछा गया है कि शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में आपस में बार-बार विवाद क्यों हो रहा है. एसडीएम ने बताया कि जिस दिन विश्वविद्यालय में 2 देशों के छात्रों के बीच विवाद हुआ उस दिन यह बात सामने आई थी कि कॉलेज में कुछ बाहरी असमाजिक तत्व घुस गए थे. जिन्होंने छात्रों को भड़का कर उपद्रव करवाया. इस मामले में एसपी ग्रामीण विनीत जयसवाल ने बताया कि एक अक्तूबर को शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अफगानी छात्रों व भारतीय छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस घटना में शामिल एक अफगानी छात्र को विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसी दिन निलंबित कर दिया था जबकि चार अक्तूबर को तीन अफगानी छात्रों को विश्वविद्यालय ने निलंबित किया. महागठबंधन में सीटों के लिए 'भीख' नहीं मांगेगी बीएसपी, सम्मान नहीं मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव: मायावती उन्होंने बताया कि अन्य छात्रों को निलंबित करने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर भारतीय छात्रों ने चार अक्तूबर को विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा कर दिया था. एसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस व जिला प्रशासन ने छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. उन्होंने बताया कि इस मामले में 350 भारतीय छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget