एक्सप्लोरर

मेस में खाने को लेकर बीएचयू के छात्र गुटों में भिड़ंत, 10 छात्र हिरासत में

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बुधवार की सुबह बिड़ला और अय्यर छात्रावास के छात्रों में मेस के खाने को लेकर हुए विवाद में दस छात्रों को हिरासत में लिया गया है. अय्यर छात्रावास के छात्रों का आरोप था कि बिड़ला हॉस्टल के छात्र हमेशा अय्यर हॉस्टल के मेस में जबरन खाना खाने जाते हैं

वाराणसी: काशी हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में बुधवार की सुबह बिड़ला और अय्यर हॉस्टल के छात्रों में मेस के खाने को लेकर हुए विवाद में 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है. अय्यर हॉस्टल के छात्रों का आरोप था कि बिड़ला हॉस्टल के छात्र हमेशा अय्यर हॉस्टल के मेस में जबरन खाना खाने जाते हैं. पुलिस ने बताया कि बुधवार को भी बिड़ला हॉस्टल के छात्र कुछ अन्य बाहरी लोगों के साथ अय्यर हॉस्टल में खाना खाने पहुंचे थे, जिसका विरोध अय्यर हॉस्टल के छात्रों ने किया. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और छात्र आपस में मारपीट करने लगे.

इस घटना से आक्रोशित छात्र विरोध प्रदर्शन करने लगे और सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की. इसी बीच कुछ छात्र धरने पर बैठ गए. बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर और एसपी सिटी पहुंचे. परिसर में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है.

उपद्रवी छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर धरना ख़त्म कराने की पुरजोर कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने. छात्रों ने मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहने की चेतावनी दी. सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. इस दौरान बिड़ला हॉस्टल के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों पर दोपहर दो बजे के करीब उपद्रवी छात्रों ने पथराव कर दिया. एकाएक पथराव के कारण हॉस्टल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नशे की हालत में एक शख्स जिंदा सांप को खा गया. थोड़ी ही देर में उस शख्स की मौत हो गई. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग मामले की सूचना पाकर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उपद्रवी छात्र हॉस्टल की छत पर से लगातार पथराव करते रहे. स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है. स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग करना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है.

बीएचयू की प्रॉक्टर प्रो. रायना सिंह ने कहा की घायल छात्रों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और तोड़फोड़ में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.

साधू बन कर वृंदावन में रह रहे थे दो बांग्लादेशी, बनवा लिए थे पैन और आधार

ये भी देखें

घंटी बजाओ: गन्ना किसानों पर योगी जी की उल्टी वाणी ! गन्ना छोड़ किसान क्यों बेचें सब्जी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget