एक्सप्लोरर

चक्रवर्ती का स्तम्भ: आकाश के तारों ने भी भय से मुँह छिपा लिया

वृद्ध यह कहकर उद्विग्न होकर कृष्ण सन्ध्या का आगमन देखने लगा. सरला उसी के बगल में बैठ गई. स्तम्भ के ऊपर बैठा हुआ आज्ञा का रक्षक सिंह धीरे-धीरे अन्धकार में विलीन हो गया.

चक्रवर्ती का स्तम्भ

जयशंकर प्रसाद

CHAKRAVATI

‘बाबा यह कैसे बना ? इसको किसने बनाया ? इस पर क्या लिखा है ?’ सरला ने कई सवाल किए. बूढ़ा धर्मरक्षित, भेड़ों के झुण्ड को चरते हुए देख रहा था. हरी टेकरी झारल के किनारे सन्ध्या के आतप की चादर ओढ़कर नया रंग बदल रही थी. भेड़ों की मण्डली उस पर धीरे-धीरे चलती हुई उतरने-चढ़ने में कई रेखा बना रही थी.

अब की ध्यान आकर्षित करने के लिए सरला ने धर्मरक्षित का हाथ खींचकर उस स्तम्भ को दिखलाया. धर्मरक्षित ने निश्वास लेकर कहा – ‘बेटी, महाराज चक्रवर्ती अशोक ने इसे बनवाया था. इस पर शील और धर्म की आज्ञा खुदी है. चक्रवर्ती देवप्रिय  ने यह नहीं विचार किया कि ये आज्ञाएँ बक-बक मानी जाएँगी. धर्मोन्मत्त लोगों ने इस स्थान को ध्वस्त कर डाला. अब विहार में डर से कोई-कोई भिक्षुक ही कभी दिखाई पड़ता है.’

वृद्ध यह कहकर उद्विग्न होकर कृष्ण सन्ध्या का आगमन देखने लगा. सरला उसी के बगल में बैठ गई. स्तम्भ के ऊपर बैठा हुआ आज्ञा का रक्षक सिंह धीरे-धीरे अन्धकार में विलीन हो गया.

थोड़ी देर में एक धर्मशील कुटुम्ब उसी स्थान पर आया. जीर्ण स्तूप पर देखते-देखते दीपावली हो गई. गन्ध-कुसुम से वह स्तूप अर्चित हुआ. अगरु की गन्धय कुसुम-सौरभ तथा दीपमाला से वह जीर्ण स्थान एक बार आलोकपूर्ण हो गया. सरला का मन उस दृश्य से पुलकित हो उठा. वह बार-बार वृद्ध को दिखाने लगी, धार्मिक वृद्ध की आँखों में उस भक्तिमयी अर्चना से जल-बिन्दु दिखाई देने लगे. उपासकों में मिलकर धर्मरक्षित और सरला ने भी भरे हुए हृदय से उस स्तूप को भगवान् के उद्देश्य से नमस्कार किया.

टापों के शब्द वहाँ से सुनाई पड़ रहे हैं. समस्त भक्ति के स्थान पर भय ने अधिकार कर लिया. सब चकित होकर देखने लगे. उल्काधारी अश्वारोही और हाथों में नंगी तलवार! आकाश के तारों ने भी भय से मुँह छिपा लिया. मेघ-मण्डली रो-रोकर मना करने लगी, किन्तु निष्ठुर सैनिकों ने कुछ न सुना. तोड़-ताड़, लूट-पाट करके सब पुजारियों को, ‘बुतपरस्तो’ को बाँधकर उनके धर्म-विरोध का दण्ड देने के लिए ले चले. सरला भी उन्हीं में थी.

धर्मरक्षित ने कहा – ‘सैनिको, तुम्हारा भी कोई धर्म है ?’

एक ने कहा – ‘सर्वोत्तम इस्लाम धर्म.’

धर्मरक्षित – ‘क्या उसमें दया की आज्ञा नहीं है.’ उत्तर न मिला.

धर्मरक्षित – ‘क्या जिस धर्म में दया नहीं है, उसे भी तुम धर्म कहोगे ?’

एक दूसरा – ‘है क्यों नहीं ? दया करना हमारे धर्म में भी है. पैगम्बर का हुक्म है, तुम बूढ़े हो, तुम पर दया की जा सकती है. छोड़ दो जी, उसको.’ बूढ़ा छोड़ दिया गया.

धर्म- – ‘मुझे चाहे बाँध लो, किन्तु इन सबों को छोड़ दो. वह भी सम्राट था, जिसने इस स्तम्भ पर समस्त जीवों के प्रति दया करने की आज्ञा खुदवा दी है. क्या तुम भी देश विजय करके सम्राट हुआ चाहते हो ? तब दया क्यों नहीं करते ?’

एक बोल उठा – ‘क्या पागल बूढ़े से बक-बक कर रहे हो ? कोई ऐसी फिक्र करो कि यह किसी बुत की परस्तिश का ऊँचा मीनार तोड़ा जाए.’

सरला ने कहा – ‘बाबा, हमको यह सब लिए जा रहे हैं.’

धर्म- – ‘बेटी, असहाय हूँ, वृद्ध बाँहों में बल भी नहीं है, भगवान् की करुणा का स्मरण कर. उन्होंने स्वयं कहा है कि – ‘संयोग: विप्रयोगन्ता:.’

पूरी किताब फ्री में जगरनॉट ऐप पर पढ़ें. ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

(जयशंकर प्रसाद की कहानी का यह अंश प्रकाशक जगरनॉट बुक्स की अनुमति से प्रकाशित)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget