एक्सप्लोरर

बैक पेपर: एकाएक बात शुरू करने से पहले उसने भूमिका बांधी थी

काफी देर से अखबार को तोड़-मरोड़ रहे अजीजुद्दीन से लैब असिस्टेंट यादव ने चाशनी भरे लफ्जों में पूछा, ‘‘कैसा रहा खां साहब, इंप्रूवमेंट में तो आपका नॉर्म, फिफ्टी फाइव परसेंट मिल ही गया होगा, नेट डाल रहे हैं ना?’’

बैक पेपर

दिलीप कुमार

बैक पेपर: एकाएक बात शुरू करने से पहले उसने भूमिका बांधी थी

कॉलेज में ये बात तुरंत जंगल की आग के मानिंद फैल गई. नॉर्थ कैंपस में काफी तनाव था. गाली-गुप्ते का अंदेशा तो था ही, तोड़ फोड़ की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता था. दूसरे कैंपस के लड़के भी नॉर्थ कैंपस में इकट्ठा होने लगे थे. लड़कियां हमेशा की भांति भावातिरेक में होते हुए भी निर्विकार दिख रही थीं. साइंस की छात्राओं ने ‘‘सॉरी’’, ‘‘वेरी सॉरी’’, ‘‘वेरी-वेरी सॉरी’’ और ‘‘सो सैड’’ कहा तथा चलती बनीं. उन्हें एक अच्छा साथी खोने की चिंता तो थी, मगर वे तर्क देना भी नहीं भूली थीं, ‘‘मेन एक्जाम भी मिस किया, ये मौका भी चूक गया. शर्मा को उसकी शराफत खा गई. उसे मास्टरों के गेहूं-सब्जी से फुर्सत ही नहीं मिली होगी.’’ आर्ट तथा कॉमर्स वर्ग की छात्राओं ने उस अनजान सहानभूति पाए शख्स के लिए ‘‘बेचारा’’, ‘‘सो सैड’’, ‘‘वेरी बैड’’ कहकर आहें भरीं तथा नाक-भौं भी सिकोड़ी.

मगर इन दोनों संकायों के लड़के नॉर्थ कैंपस में आ जुटे थे. नॉर्थ कैंपस की कक्षाएं हमेशा की भांति परवान चढ़ रही थीं. मगर उनमें लड़कियां ही थीं या ऐसे लड़के थे, जो हमेशा दब्बू माने जाते थे. वे साहिबान आज लड़कियों के इकलौते सानिध्य का मौका गंवाना नहीं चाहते थे. प्रायः कक्षाओं में ही दिखने वाले विद्यार्थी आज दुखी एवं तनावग्रस्त थे. वे हजरात न तो नेता थे और न ही गुटों के जमावड़े के प्रेमी. अमूमन वे लोग इकट्ठे या इक्के-दुक्के ही सही, रहा करते थे. फिर भी, सब में, आपस में काफी मेलजोल था. मगर आज भी कलम के ये सिपाही, डॉक्टर साहबों को अपनी शक्ल नुमाया नहीं कराना चाहते थे.

उन सबकी कोशिश यही थी, कि उनमें से कोई भी मिशन का अगुआ न समझा जाए. हालांकि सबके सब कैरियरिस्ट थे, मगर आज उनकी ‘‘नीट एंड क्लीन’’ इमेज के किले में सुराख साफ दिख रहा था. लोग गुस्से में तो थे, मगर पहले वे शर्मा से मिलकर अपनी सहानुभूति जताना चाहते थे. कुछेक जो बैक पेपर में पास हुए थे, वे खुश तो थे. मगर इतने सारे गमगीन चेहरों के बीच वे अपनी खुशी प्रदर्शित करके खुद का सतहीपन जाहिर नहीं होने देना चाहते थे. लोगों की फुसफुसाहट के साथ उनका तनाव भी बढ़ रहा था. मगर उन सभी को इस लक्ष्यविहीन मिशन के अगुआ जीतू बघेल की प्रतीक्षा थी.

काफी देर से अखबार को तोड़-मरोड़ रहे अजीजुद्दीन से लैब असिस्टेंट यादव ने चाशनी भरे लफ्जों में पूछा, ‘‘कैसा रहा खां साहब, इंप्रूवमेंट में तो आपका नॉर्म, फिफ्टी फाइव परसेंट मिल ही गया होगा, नेट डाल रहे हैं ना?’’ बेवकूफ की हद तक हंसोड़ माने जाने वाले अजीजुद्दीन ने इस प्रकार घूरकर विस्फरित नेत्रों से उसे देखा, मानो यादव ही इस कारस्तानी की जड़ में है. अजीजुद्दीन ने नजरें फिरा लीं, उसने महसूस किया उसे हर सरकारी शख्स से घिन आने लगी है. वैसे वहां मौजूद हर लड़का इस हादसे के लिए पूरे सरकारी अमले को गुनाहगार मान रहा था.

तब तक बघेल आता दिखा. वो काफी खुश दिख रहा था. उसके हाथ में डिब्बे जैसी कोई चीज थी. हमेशा की तरह बघेल सिर झुकाए, जमीन में कुछ खोजता हुआ सा कैंपस में दाखिल हुआ. इतनी भीड़ इकट्ठे दिखी, वो भी हमेशा सुनसान रहने वाले नॉर्थ कैंपस में तो वो चौंक पड़ा. उसने मन ही मन सोचा, ‘‘जरूर कोई सीटियाबाजी का मसला होगा. ये लड़के कब टेंडर भरना बंद करेंगे. और ये लड़कियां थोड़ा-सा बर्दाश्त कर लेतीं तो इनका क्या चला जाता. पहले चारा, फिर मारा.’’ गेट पर ठिठककर उसने चारों ओर का मुआयना किया तो खुद को विशिष्ट पाया. इसमें कोई खास बात नहीं थी. स्थानीयता और चतुरता के कारण अक्सर वो ‘‘मैन ऑफ मोमेंट’’ होता था.

तब तक बस्ती जिले वाला पिलपिलाया पटेल बोला, ‘‘कहां थे बघेल, ये तुम्हारे हाथ में क्या है.’’ एकाएक बात शुरू करने से पहले उसने भूमिका बांधी थी. उसी की बात का जवाब देते हुए, मगर उसे नजरअंदाज करके अजीजुद्दीन की तरफ मुखातिब होते हुए बघेल बोला, ‘‘सौ स्लाइड हैं यार, घर पे उठा ले गया था. आज साफ-वाफ करके लाया हूं. सोचता हूं आज ही जमा कर दूं वरना फिर रस्टेड हो जाएंगी. टूर वाला सारा मामला फाइनल है. परसों सुबह छह बजे कुआना रेंजरी चलना है. सुबह डीएफओ साहब से फोन पर फिर प्रोग्राम कनफर्म किया है. पूरे ग्रुप की व्यवस्था हो गई है. नाइट स्टे जरूर करेंगे. लच्छू हलवाई पूरे ऑर्डर को पूरा करने में आनाकानी कर रहा था. टाइट किया तो अब दिन का नाश्ता तो दे ही रहा है, एक लौंडा भी भेज रहा है. वही बनाएगा भी, धोएगा भी. अबे, तुझे अब सिर्फ अपनी मिमिक्री ही करनी है. मोहतरमा बुशरा को इंप्रेस करना है. जानता है ना. प्लान्ट कलेक्शन हो न हो, प्यार का एक्शन हो जाना चाहिए. वहीं होगा जंगल में मंगल.’’

मसखरी पर उतर रहे बघेल को पिलपिलाए पटेल ने इस बार मिमियाती आवाज में टोका, ‘‘अमां यार, शर्मा का रिजल्ट.’’ बघेल फिर शुरू हो गया ‘‘अरे हां यार, साइटोजेनेटिक्स वाले थर्ड पेपर में सोलह नंबरों की इंप्रूवमेंट हुई है. फर्स्ट क्लास में सात नंबर कम, फाइनल में सब बैलेंस हो जाएगा. क्यों बे पटेलवा, मौलाना को बुशरा जुतियायी है क्या. इसका चेहरा काहे उतरा है. बेटा, पास हो गए हो तभी कैंपस में खड़े हो. नहीं तो तुम प्रतापगढ़िए अब तक यूनिवर्सिटी में खड़े चुनहीं मल रहे होते. है ना हो मौलाना. सॉरी, खां साहेब.’’

बघेल के इस व्यंग्य पर तमाम लड़के खीझ उठे. शरीफ एवं पढ़ाकू माना जाने वाला टंडन बोला, ‘‘जीतू भाई, शर्मा की बात करो यार. कहां है वो, उसका रिजल्ट.’’ बघेल, टंडन की बात को बीच में ही काटते हुए बोला ‘‘बायोकेमेस्ट्री के जो सेकेंड शुक्ला सर हैं ना. उनके यहां पिछले साल जो अखंड-भागवत बैठा था. अब शायद उसी का उद्दीपन कर रहे हैं. उन्होंने शर्मा को एक मजदूर के साथ टिकरी भेजा है, बांस लाने के लिए. शर्मा भी साइकिल से गया है. दोनों जन दो साइकिलों पर बांधकर बांस ला रहे होंगे. मैंने तो कहा था कि, शर्मा लगे हाथ इस सेकेंड शुक्ला के लिए चिता की लकड़ियां भी फ्री में लेता आ. कैसा लगेगा अगर एडवांस में इस सेकेंड शुक्ला के तेरहवीं की लकड़ियां पैक करवाकर दें, ‘‘विद लव फ्रॉम शर्मा कर्टसी बघेल एंड पार्टी.’’ (शर्मा की तरफ से सप्रेम भेंट, बघेल एंड पार्टी के सौजन्य से).’’

पूरी किताब फ्री में जगरनॉट ऐप पर पढ़ें. ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

(दिलीप कुमार की किताब का यह अंश प्रकाशक जगरनॉट बुक्स की अनुमति से प्रकाशित)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम, शोपियां में मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी
US-Iran War LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget