एक्सप्लोरर

एक सपने की कीमत: चेहरा चांद सा तो नसीब छलनी सा होगा

“कर्मजली बड़ी सुंदर रही,”रामवती ने कहा. “मगर जग जानी बात है– चेहरा चांद सा तो नसीब छलनी सा होगा. सुख तो टिकता ही नहीं.

एक सपने की कीमत 

अंजली देशपांडे

juggernaut

सूर्यबाला! सबसे छोटी बेटी थी उसकी, चौथी क्लास तक पढ़ने वाली नटखट लड़की. अपने तीन बड़े भाइयों की थाली से मांस की बोटी छीन लेती. सब कुछ अच्छा ही चाहिए था उसको. एक धोबी के घर में कितना मिल सकता है? आजकल कोई कपड़े धुलवाता भी नहीं. शहर तो है नहीं कि होटल के चादर तौलियों का ही ठेका उठा ले. मज़दूरी पर ही गुज़ारा करना होता है. सोलह की होते न होते हाथ पीले कर दिए.

“कर्मजली बड़ी सुंदर रही,”रामवती ने कहा. “मगर जग जानी बात है– चेहरा चांद सा तो नसीब छलनी सा होगा. सुख तो टिकता ही नहीं. दिल्ली में ब्याही थी, मंगलापुरी में. वहां भी उछलती फिरती. कभी चाट खाने, कभी किसी से गपियाने. न बात से काबू में आवे न लात से. असगुन तो समझो साथ ही लेके आई थी. दो साल की थी बाप को खा गई. ब्याह के दो साल बाद खसम को खा गई. अच्छी नहीं थी, बिल्कुल अच्छी नहीं थी लड़की.”

रामवती फूट-फूट कर रोने लगी. अधीर बैठा उसका रोना सुनता रहा. अब उसे तसल्ली देने का भी जी नहीं किया. निकला था कहीं खुशी की खोज में और मिला क्या! वह पछताने लगा कि क्यों पचड़े में पड़ा. सरदर्दी नितेश की थी, है भी, उसे तो निकल लेना चाहिए.

आंसू पोंछ कर रामवती ने कहा, “लौट आई हमारे पास. बाल बच्चा कोई था नहीं. ऊपर से शहर की हवा और लग गई थी. रंग-बिरंगी चूड़ी पहनती, साड़ी पहनती. ऐसी औरत को कौन आदमी छोड़ता है? कहने को गांव के आदमी भाई होते हैं, बस कहने ही को चाचा-ताऊ होते हैं. भावजों को कलह का अच्छा बहाना मिल गया. जल्दी से उसे दूसरे के घर बिठा दिया. ब्याह दिया. वहां से तो पंद्रह ही दिन में भाग निकली. तीन बार हमने लौटाई लड़की. कोठरी में बंद किया. लकड़ी से पीटा. पर जाने को ही राजी न हो.

कहती थी देवर छेड़ता है. आदमी रात भर चढ़े रहता है. उसके मुंह से सड़ी मछली की बास आती है. तीसरी बार भागी तो हमने हाथ जोड़ कर ससुराल वालों से कहा तलाक दे दो. बिरादरी की पंचायत ने कराया. दस हज़ार मांग रहे थे किसी तरह छह हज़ार में समझौता हुआ. भाइयों ने तो कह दिया हम न रखने के. लेकिन जाती कहां? इसी से तो पैदा होने ही गला रेत देते हैं लड़की का. कहती थी बूटी पालर का काम सीखूंगी. सीख भी लिया था.

टिरेन से जाती थी पालर को, टिरेन से आती थी. कभी-कभी तो रात को आती ही ना थी. इसी इस्टेशन पर. गांव के लौंडे-लपाड़े खड़े रहते, कोई रुपया दिखाता कोई कुछ और. हमारा तो मुंह दिखाना मुश्किल था. वह तो कहो हम इस गांव के नहीं हैं. चंदोला केपरधानजी ने तो आदमी भेज दिया था हमारे घर. कहलवाया था कि लड़की को धंधा ही करना है तो गांव वालों के पास भी भोत पैसा है. अगले दिन ट्यूबवेल पर भेज देना लड़की को, कहलवाया था. सच्ची, कसम से.”

“ट्यूबवेल पर?”अधीर के मुंह से निकला.

“खेतों में होते हैं ट्यूबवेल,”रामवती ने उसे विचित्र निगाहों से देखा.“शहर के हो.”

“...वो तो मालूम है, ट्यूबवेल होते हैं...”

“वहां कमरा होता है. बिजली कनेक्सन का. वहीं करते हैं सब गंदा काम.”

परधानजी! अधीर को धोती और मुचड़ी कमीज़ में गुस्सैल चेहरे वाला आदमी याद आ गया. नितेश उसे कहा रहा था, “ताऊजी.”

“भाइयों ने तो जानो उसी दिन निकाल फेंका.”

तब से रामवती उससे कभी छह महीने में एक बार मिली थी. जाने कहां चली गई थी. कहां रहती थी. दो बार मिलने आई थी. बिंदी टिकुली लगाकर, झुमके पाजेब खनकाती. चूड़ियां छोड़ दी थी. कंगन पहनने लगी थी. भावजें देखते ही मुंह बिचका लेतीं.

“उसके साथ तो ऐसा होना ही था. लेकिन मैंने जना था. पिछले जनम का पाप ही होगा, ऐसी लड़की जनी. नरक को ही जाएगी.फिर भी किसी को तो किरिया-करम करना होगा. कहां ले के गए हैं उसकी लाश को? वे हरामी पुलिसवाले, भगवान उनका कभी भला नहीं करेगा. बताया ही नहीं कहां ले गए. कैसे मिलेगी लाश?”

“पुलिस ने ही तो खबर की होगी उसके मरने की.”

“वह बड़ा खबर करने वाले हुए. गांव से आया था आदमी. परधानजी ने भेजा था. बता रहा था कि लड़की को चीर दिया किसी ने. आंतें मिट्टी में पड़ी हैं. मैं तो बेटा ऐसे ही दौड़ी आई. देखा न गया मुझसे. तभी पुलिस आ गई थी. उन्होंने तो बात भी ना की मेरे से.”

“अम्माजी चलो आपको घर छोड़ दूं. मैं पता लगाऊंगा. बताऊंगा आपको.” अधीर को यकीन नहीं हो रहा था कि यह उसी के बोल हैं. उसे खुद अपनी आवाज़ अजनबी सी लगी, लगा कोई उसके बाहर आ खड़ा हुआ है इस बूढ़ी औरत को आश्वासन देने और उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था कि यह आश्वासन दिया जा रहा है.

उसका हाथ पकड़ कर वह उन्हें मोटरसाइकिल तक ले गया और उसे अपने पीछे बैठा कर घर छोड़ आया. इस तरह उसने देखा कुछ दूरी पर बसा अमीरपुर गांव और उसमें एक तरफ को पड़ा हुआ बिना पलस्तर का ईंटों की टेढ़ी सी दीवारों के ऊपर ऐस्बेस्टोस की चादर जिसे मकान कहना भाषा की दरिद्रता होती मगर जिसे कई लोग घर कहते थे.

पूरी किताब फ्री में जगरनॉट ऐप पर पढ़ें. ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

(अंजली देशपांडे के उपन्यास का यह अंश प्रकाशक जगरनॉट बुक्स की अनुमति से प्रकाशित)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget