एक्सप्लोरर

रौबदार आवाज़ में राजकुमार के वो डायलॉग्स, जो आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं...

एक बार बप्पी दा बप्पी दा का एक पार्टी में जाना हुआ यहां बप्पी दा हमेशा की ही तरह खूब सारा सोना पहनकर पहुंचे थे. इसपर राजकुमार ने...

Rajkumar Explained: अपने जमाने के लीजेंड्री एक्टर रहे राजकुमार ने अपने दमदार डायलॉग्स की बदौलत बॉलीवुड और फैन्स के दिलों पर राज किया है. लोग उनकी रौबदार आवाज के आज भी कायल हैं. 8 अक्टूबर 1926 यानी आज के ही दिन पैदा होने वाले राजकुमार असल जिदगी में अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे. वो किसी को कुछ भी बोल दिया करते थे. आइए जानते हैं राजकुमार के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...  

जब चौंक गई थीं वहीदा रहमान

कहते हैं राजकुमार न सिर्फ फिल्मी दुनिया बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रह चुके हैं. राजकुमार से जुड़े ढेरों किस्से आज भी सुने और सुनाए जाते हैं. साल 1952 में फिल्म 'रंगीली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले राजकुमार को ना सिर्फ उनके कहे जबरदस्त डायलॉग्स बल्कि अक्खड़ मिजाजी के लिए भी जाना जाता था. एक्टर का यही मिजाज एक डिनर पार्टी के दौरान देखने को मिला था. यह डिनर पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि राज कुमार की दोस्त रहीं वहीदा रहमान ने होस्ट की थी. 
 
अभिनेत्री वहीदा रहमान और राजकुमार अच्छे दोस्त थे. कहा जाता है दोनों साथ में फिल्म 'उल्फत की नई मंजिलें' में काम कर रहे थे. इस बीच एक दिन वहीदा रहमान ने राजकुमार को खाने पर घर बुलाया. इस डिनर पार्टी में एक्ट्रेस साधना को भी इनवाइट किया गया था. राजकुमार वहीदा के घर पहुंचे. इस बीच डिनर का समय होने के बाद वहीदा रहमान ने राजकुमार को खाने पर चलने के लिए कहा तो राजकुमार ने खाने से मना कर दिया. 

इस पर वहीदा रहमान ने राजकुमार से पूछा कि खाना तो खाते होंगे ना आप? इस पर राजकुमार ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'जानी हम खाना तो खाते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि कुछ भी खा लेंगे.' राजकुमार की यह बात सुनकर ना सिर्फ साधना बल्कि वहीदा रहमान भी चौंक गई थीं.

जब राजकुमार का दिल जेनिफर पर आया 

राजकुमार की एक्टिंग और दमदार डायलॉग डिलिवरी के कारण उनका रुतबा अलग ही था. उन्होंने हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों के साथ काम किया लेकिन उनका दिल एक एंग्लो-इंडियन लड़की जेनिफर पर आया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार और जेनिफर की पहली मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी और पहली बार में राजकुमार को वो पसंद आ गई थीं. दरअसल, जेनिफर एक एयर होस्टेस थीं. इसी के बाद से दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं.

इसके बाद 1966 में राजकुमार और जेनिफर ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी. शादी के बाद जेनिफर ने हिंदू धर्म अपनाया और उनका नाम गायत्री हो गया. राजकुमार, गायत्री से बेहद प्यार करते थे. दोनों 3 बच्चों के माता-पिता बने जिनके नाम पाणिनी, पुरु राजकुमार और वास्तविकता है. राजकुमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में कम ही बात किया करते थे.


रौबदार आवाज़ में राजकुमार के वो डायलॉग्स, जो आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं...

जब झेंप गए थे बप्पी दा 

इसके अलावा राजकुमार अपनी तुनकमिजाजी के लिए भी जाने जाते थे. सभी जानते हैं कि मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी अपने खास सोने के पहनावे को लेकर जाने जाते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार बप्पी दा बप्पी दा का एक पार्टी में जाना हुआ यहां बप्पी दा हमेशा की ही तरह खूब सारा सोना पहनकर पहुंचे थे. 
 
इस पार्टी में राजकुमार भी मौजूद थे. ऐसे में जैसे ही राजकुमार और बप्पी दा का आमना-सामना हुआ तो एक्टर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद बप्पी दा हैरान रह गए थे. असल में बप्पी दा को देखते ही राजकुमार ने कहा था कि, 'बहुत खूब, तुमने तो एक से बढ़कर एक गहने पहने हुए हैं, बस एक मंगलसूत्र की कमी रह गई थी वो भी पहन लेते.'


रौबदार आवाज़ में राजकुमार के वो डायलॉग्स, जो आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं...

राज कुमार के 10 मशहूर डायलॉग

  • जिसके दालान में चंदन का ताड़ होगा, वहां तो सांपों का आना-जाना लगा ही रहेगा. पृथ्वीराज, बेताज बादशाह (1994)
  • जब राजेश्वर दोस्ती निभाता है तो अफसाने लिखे जाते हैं और जब दुश्मनी करता है तो तारीख बन जाती है. राजेश्वर सिंह, सौदागर (1991)
  • चिनॉय सेठ, जिनके घर शीशे के हों, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते. राजा, वक्त (1965)
  • बिल्ली के दांत गिने नहीं और चला शेर के मुंह में हाथ डालने, ये बद्तमीज हरकतें अपने बाप के सामने घर के आंगन में करना, सड़कों पर नहीं. प्रोफेसर सतीश खुराना, बुलंदी (1980)
  • बेशक मुझसे गलती हुई है. मैं भूल ही गया था, इस घर के इंसानों को हर सांस के बाद दूसरी सांस के लिए भी आपसे इजाजत लेनी पड़ती है और आपकी औलाद खुदा की बनाई हुई जमीन पर नहीं चलती, आपकी हथेली पर रेंगती है. सलीम अहमद खान, पाकीजा (1972) 
  • जब खून टपकता है तो जम जाता है, अपना निशान छोड़ जाता है, और चीख-चीखकर पुकारता है कि मेरा इंतकाम लो, मेरा इंतकाम लो. जेलर राणा प्रताप सिंह, इंसानियत का देवता (1993)
  • हम अपने कदमों की आहट से हवा का रुख बदल देते हैं. पृथ्वीराज, बेताज बादशाह (1994) 
  • हम कुत्तों से बात नहीं करते. राणा, मरते दम तक (1987)
  • हम तुम्हें वो मौत देंगे, जो ना तो किसी कानून की किताब में लिखी होगी और ना ही कभी किसी मुजरिम ने सोची होगी. ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह, तिरंगा (1992)
  • शेर को सांप और बिच्छू काटा नहीं करते.. दूर ही दूर से रेंगते हुए निकत जाते हैं. राजेश्वर सिंह, सौदागर (1991)   
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget