एक्सप्लोरर

‘किसान संसद’ में पहुंचे राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेता, किसानों के साथ दिखाई एकजुटता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ 'किसान संसद' का सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंचे. उन्होंने कृषि कानून का विरोध किया. उन्होंने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की.

नई दिल्लीः  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच कर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया. राहुल गांधी पिछले कई महीनों से कृषि कानून का विरोध करते आ रहे हैं.

राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता संसद से एक बस में सवार होकर जंतर-मंतर पहुंचे जहां किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से सांकेतिक ‘किसान संसद’ का आयोजन किए हुए हैं. किसान संगठनों की मांग तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने की है.

राहुल गांधी के साथ ये भी पहुंचे

किसानों का समर्थन करने के लिए पहुंचने वाले नेताओं में राहुल गांधी, राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, शिवसेना के संजय राउत, राजद के मनोज झा, भाकपा के विनय विश्वम, समाजवादी पार्टी के एसटी हसन और अन्य विपक्षी नेता शामिल थे.

विपक्षी सदस्यों से बात

इससे पहले, खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में बैठक कर विपक्षी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि वे किसानों का समर्थन करने के लिए ‘जंतर-मंतर’ पहुंचेंगे. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी नेताओं की बैठक में यह भी तय किया गया कि पेगासस जासूसी मामला और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को आगे भी घेरा जाएगा.

मानसून सत्र में शुरू से गतिरोध

पेगासस, कृषि कानूनों और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर, संसद के मॉनसून सत्र में शुरू से ही दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. 19 जुलाई से यह सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित होती रही है.

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी

जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी सिंगल-शॉट वैक्सीन के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी मंजूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget