एक्सप्लोरर

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने लिखा- भारत-चीन सीमा विवाद पर स्थिति स्पष्ट करें प्रधानमंत्री मोदी

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष के मुद्दे पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के विशेष संपादकीय में पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: शिवसेना के सांसद संजय राउत जो सामना के संपादक भी हैं कल उन्होंने ट्वीट कर के भारत-चीन विवाद पर मोदी सरकार को घेरा था. आज सामना के संपादकीय में प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेतृत्व पर भारत चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर सवाल खड़े किए. सीमा पर क्या चल रहा है देश को यह बताने की भी मांग की.

कभी बीजेपी के गठबंधन के साथी रहे शिवसेना जो एक दौर तक अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विदेश नीति रक्षा विषयों पर उनके निर्णय पर तालियां बजाती थी अब बीजेपी का साथ छोड़कर विरोधी खेमे में गई है तो नेतृत्व पर सवाल भी खड़े कर रही है. सामना के संपादकीय में पूछा गया है कि 50 सालों में पहली बार 20 से ज्यादा भारतीय जवान मारे गए प्रधानमंत्री को आगे आकर वस्तु स्थिति देश की जनता को ना बताना यह धक्का दायक है. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए चीन के विषय में देश के जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी वाली जो बात कही सामना में सवाल करते हुए कहा गया कि गलवान घाटी में क्या हुआ भारत चीन सीमा पर क्या चल रहा है अब तक भारत की जनता को नहीं बताया गया है.

गलवान घाटी में भारत चीन सीमा के बीच जो द्वंद हुआ बिना किसी हथियार के इस्तेमाल के दोनों तरफ से जनहानि हुई सामना में लिखा गया है कि जब हथियार इस्तेमाल किए बिना ही मरना मारना है तो टैंकर और परमाणु बम बनाने की क्या जरूरत सीमा पर स्थिति ऐसी देखने को मिल रही है.

"मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है "

मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विदेशी देशों में संपर्क अच्छे हुए हैं भारत मजबूत हुआ है आक्रामक हुआ है पिछले 6 सालों से ऐसा दावा किया जा रहा है सामना में संजय रावत ने लिखा उन्होंने यह भी कहा इस दौरान नेपाल और चीन से सीधा हमला भी हुआ और आज स्थिति ऐसी है कि भारत के सीमा से लगे किसी भी देश से संबंध अच्छे नहीं है और हमारे सत्ताविस दुनिया जीतने चले हैं इस पर आश्चर्य है.

प्रधानमंत्री मोदी का प्रधानमंत्री बनने से पहले चुनावी भाषणों को दोहराते हुए संजय राउत ने लिखा है नेहरू की असफल विदेश नीति से भीड़ की तालियां मिल सकती है पर आज जवानों का बलिदान रोकने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी की है. पुरानी बातों को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी भाषण दिया करते थे कि गड़बड़ी सीमा पर नहीं दिल्ली में है दिल्ली की सरकार नामर्द है इसलिए दिख रहा है. आज मोदी प्रधानमंत्री हैं इन सब का सामना मोदी को ही करना पड़ेगा.

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जब चीन के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आए थे उनके साथ में चीन को लेकर तमाम बातें सामना में लिखी गई थी पुरानी बातों को याद दिलाते हुए संजय राउत ने लिखा की चीन ने नेहरू को धोखा दिया है हमने पहले ही बताया था मोदी को भी धोखा देगा और आज वह हो गया.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget