एक्सप्लोरर

पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- BJP सरकार का मतलब सही नीति, राष्ट्र प्रथम और देशहित से समझौता नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैरेटिव सेट करने वालों से भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की दी सलाह

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का मतलब है सही नीति, राष्ट्र प्रथम और देशहित से समझौता नहीं, सबका साथ, सबका विकास और सबका विस्वास. हमारी नीति है.

इस मौके पर पीएम ने देश के किसानों को किया याद करते हुए कहा कि देश में 10 करोड़ से ज्यादा किसान हैं. उनको ध्यान में रखकर केंद्र सरकार लगातार बेहतर कानून बना रही है. इन छोटे किसानों पर सरकारों का कभी ध्यान नहीं रहा. उन्होंने कहा कि आज गलत नैरेटिव बनाये जा रहे हैं. कभी सीएए को लेकर, कभी लेबर कानून को लेकर, कभी कृषि कानून को लेकर. बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझना होगा.

पीएम मोदी ने कहा, "कभी कहा जाता है किसानों की जमीन ले ली जाएगी. ये कुछ लोग हैं. ज्यादातर वो लोग हैं, जो अपनी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, कुछ लोग वो हैं जो बीजेपी से जन्मजात दुश्मनी रखते हैं. बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता को समझना होगा. हमारे लिए सफलता का मतलब है, नये संकल्पों की शुरुआत.

गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद सुना.

पीएम ने कहा कि बीजेपी के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है. साथ ही पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को तीन बड़े सियासी संदेश दिए. मोदी ने कार्यकर्ताओं से सत्ता के साथ नम्र व्यवहार रखने की अपील की तो विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने के लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का टॉस्क दिया. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए 25 साल का टारगेट तय करने का लक्ष्य दिया.

पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से नम्र व्यवहार रखने अपील की. पीएम ने कहा, "जब किसी वृक्ष में फल आता है तो वह वृक्ष झुक जाता है. ऐसे ही हमारे सत्ता संभालते ही हमें सरल होना और नम्र होना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को अगले 25 साल का टारगेट तय करने का लक्ष्य दिया है. पीएम ने कहा कि हम देश की आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहे हैं. आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर नागरिक को शामिल होना चाहिए. इस तरह से पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अगले 25 साल के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा.

उन्होंने कहा कि अगले 25 साल के लिए कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत और पार्टी दोनों के लिए लक्ष्य तय करें और उसे कैसे पूरा करना है, उसकी रूपरेखा तैयार करें. पीएम मोदी ने कहा कि देश का कण कण पवित्र है, उनकी सेवा हमारी सेवा है. राष्ट्र सेवा का माध्यम है और पद एक दायित्य है. इस तरह से पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के 25 साल का टारेगट देकर आजादी के 100 साल पूरे होने का लक्ष्य अभी से तय कर दिया है.

महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख SC पहुंचे, बॉम्बे HC के आदेश को चुनौती दी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'सुशासन और विकास', नगर निकाय चुनाव में जीत पर क्या बोले अमित शाह-राजनाथ
राजस्थान: 'सुशासन और विकास', नगर निकाय चुनाव में जीत पर क्या बोले अमित शाह-राजनाथ
असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?

वीडियोज

Bharat Ki Baat : UCC के नाम..यूपी में 'हिंदू-मुसलमान'? | UCC | UP Election 2027 | Amit Shah
BRICS Summit 2026 | Sandeep Chaudhary: BRICS में VEG Menu पर मचा बवाल..भिड़ गई Congress-BJP! | ABP
Mahadangal:ब्रिक्स में खाने को लेकर, विपक्ष को बड़ी दिक्कत!| PM Modi | Brics Summit 2026|Sanjay Raut
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! | BJP | Congress | ABP News
Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
शिंदे के मंत्री की दो टूक, 'अभिजीत दीपके को गलतफहमी है कि...'
शिंदे के मंत्री की दो टूक, 'अभिजीत दीपके को गलतफहमी है कि...'
एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका
एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Embed widget