एक्सप्लोरर

PM Modi In Japan: क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने जापान के शीर्ष कारोबारियों से की मुलाकात, भारत में व्यापार बढ़ाने पर दिया जोर

Quad Summit 2022 से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख जापानी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की, जिन्होंने वैश्विक मान्यता अर्जित की है.

PM Modi Meets Business Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा पर राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं. जहां पर पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों और जापान के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी जापान में होने वाले क्वाड शिखिर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के पहले दिन जापान के शीर्ष कारोबारी नेताओं से मुलाकात की. क्वाड शिखर सम्मेलन 2022 से पहले, प्रधानमंत्री ने प्रमुख जापानी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की, जिन्होंने वैश्विक मान्यता अर्जित की है.

पीएम मोदी की जापानी कारोबारियों से मुलाकात को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि, पीएम मोदी ने टोक्यो में एनईसी कॉरपोरेशन के चेयरपर्सन डॉ नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की. बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एनईसी की भूमिका की सराहना की और भारत में नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में अवसरों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी और एनईसी प्रमुख ने भारत में व्यापार करने के रास्तों और अधिक सुगम बनाने के लिए औद्योगिक विकास, टैक्स और लेबर सहित कई सुधारों पर चर्चा की. एनईसी प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा,"आज हमारे पास पीएम मोदी के साथ चर्चा करने का एक अच्छा अवसर था. हमने डीएक्स को कैसे लागू किया जाए और स्मार्ट शहरों में कैसे योगदान दिया जाए पर बात की. वर्तमान सरकार की शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में योजनाओं पर पकड़ है."

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी और जापान की सबसे बड़ी कपड़ा ब्रांड यूनीक्लो के सीईओ तदाशी यानाई के बीच हुई मुलाकात को लेकर एक ट्वीट किया. पीएमओ ने अपने ट्वीट में कहा कि, पीएम मोदी ने इसके बाद में, जापान के प्रमुख कपड़ा ब्रांड यूनीक्लो के अध्यक्ष और सीईओ तदाशी यानाई से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान यानाई ने भारतीयो की उद्यमशीलता के उत्साह की सराहना की. पीएम मोदी ने यानाई के साथ इस मुलाकात में उन्हें कपड़ा उद्योग को और अधिक मजबूत बनाने के उद्येश्य से पीएम-मित्र योजना में भाग लेने के लिए कहा. 

आपको बता दें कि पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्रा)  योजना का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के स्वामित्व वाले एक विशेष प्रयोजन वाहन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से टेक्सटाइल उद्योग को विकसित करना है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑटोमोबाइल दिग्गज सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सलाहकार ओसामु सुजुकी से मुलाकात के बाद सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन के बोर्ड निदेशक मासायोशी सोन से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद दिन में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क को लॉन्च करने के लिएअमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा बुलाए गए एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी शामिल होंगे. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा का मुख्य आकर्षण कल होने वाला क्वाड शिखर सम्मेलन है.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: टोक्यो पहुंचते ही PM Modi का जोरदार स्वागत, जय श्रीराम के लगे नारे, आज भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget