एक्सप्लोरर

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां 18 मई तक बढ़ाई गईं

राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोर ग्रुप के साथ बैठक कर यह फैसला लिया. प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले 1.36 लाख से ज्यादा हैं.

अहमदाबादः गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार को 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है. सरकार के मुताबिक अहमदाबाद ,सूरत, राजकोट, वडोदरा समेत 36 शहरों में छह मई को लागू किया गया नाइट कर्फ्यू 18 मई तक जारी रहेगा. नाइट कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहता है. 


पहले यह 12 मई तक के लिए लगाया गया था. महामारी पर राज्य सरकार के कोर ग्रुप के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह फैसला लिया. इन 36 शहरों में दिन में दवा, दूध, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओँ की बिक्री करने वाली दुकानें खोलने की अनुमति जारी रहेगी. सब्जी और फल बाजार, किराना दुकानें, टिफिन सेवा, बेकरी और घर भोजन ले जाने की सुविधा देने वाले होटल व रेस्त्रां, पेट्रोल और सीएनजी पंप भी खुले रहेंगे. 


हालांकि पिछले सप्ताह की तरह ही सभी तरह के धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों के जमावड़े पर रोक रहेगी. विज्ञप्ति के अनुसार मई 12 से 18 के बीच आम जन के लिए सभी तरह के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. खेल परिसर और स्टेडियम खोले जा सकेंगे, लेकिन दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी. 


सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि 117 लोगों की मौत हुई. राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1.36 लाख को पार कर गई है. संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है. राज्य में वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी तेजी से चल रहा है. 

यह भी पढ़ेंः खतरनाक फंगल इन्फेक्शन 'म्यूकोरमाइकोसिस' से बचने के पांच तरीके जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget