एक्सप्लोरर

खतरनाक फंगल इन्फेक्शन 'म्यूकोरमाइकोसिस' से बचने के पांच तरीके जान लीजिए 

पिछले कुछ दिनों में इस फंगल इन्फेक्शन के काफी मामले सामने आने के बाद आईसीएमआर ने यह एडवाइजरी जारी की, ताकि लोग इससे अपना बचाव कर सकें. इसे 'ब्लैक फंगस' भी कहा जाता है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना से रिकवर होने के बाद कई लोगों में खतरनाक फंगल इन्फेक्शन म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों ने सभी को परेशानी में डाल दिया है. तमाम लोग हैं जानने की कोशिश में लगे हैं कि आखिर यह इंफेक्शन है क्या और इससे किस तरह बचा जा सकता है. इसी को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने एक एडवाइजरी जारी की है. आइए जानते हैं कि इस फंगल इंफेक्शन से कैसे बचा जा सकता है.


म्यूकोरमाइकोसिस क्या है? 
आईसीएमआर की एडवाइजरी के मुताबिक यह एक खतरनाक फंगल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर डायबिटीज के रोगियों में पाया जाता है. जिन लोगों का शुगर कंट्रोल में नहीं है और वह कोरोना से संक्रमित हो जाएं, तो यह इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.


जानिए क्या होते हैं लक्षण? 
सिरदर्द, बुखार और आंखों के नीचे दर्द होना इस इंफेक्शन के प्रमुख लक्षण हैं. इसके अलावा नाक और साइनस में जकड़न होना और आंशिक रूप से दृष्टिबाधित होना भी इस इन्फेक्शन के लक्षण हो सकते हैं. अगर आपको इस इंफेक्शन का कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.


जान लीजिए बचाव के तरीके
1. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें. अगर वे ऐसा करेंगे इस इंफेक्शन का खतरा कम रहेगा.
2. डॉक्टर्स स्टेरॉइड के डोज उचित समय तक और उचित मात्रा में दें. अत्यधिक मात्रा में स्टेरॉयड का उपयोग खतरनाक हो सकता है.
3. ऑक्सीजन ह्यूमिडिफायर का पानी साफ रखना चाहिए. ऐसा करने से इस इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है.
4. कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीज अगर साफ सफाई का ध्यान रखेंगे, तो वे इस इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं. 
5. नाक में सूजन या मुंह में अल्सर होने पर उसका जल्द से जल्द इलाज करवाएं. इलाज में देरी करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में अब तक 15 करोड़ रुपये किए दान, बोले- '' आगे भी पीछे नहीं हटूंगा ''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget