एक्सप्लोरर

ये सेब सालभर तक नहीं होगा खराब! जानें, क्या है इसकी खासियतें

अमेरिका में सेब की नई किस्म को बाजार में उतारा गया है. बाजार में बिक्री के लिए लाने से पहले इस पर बीस सालों तक रिसर्च किया गया. जानें, इसके बारे में.

नई दिल्ली: हवा, नमी, तापमान, रोशनी और माइक्रोबियल वृद्धि के कारण फल और सब्जियां आसानी से खराब हो जाते हैं. ज्यादातर फल और सब्जियां माइक्रो ऑर्गेनिजम्स के कारण भी डैमेज होते हैं. फलों और सब्जियों को सही तरीके से स्टोर करने से उनकी लाइफ लंबी हो सकती है. रेफ्रिजरेटर में फलों और सब्जियों को स्टोर करना सबसे बेहतर तरीका है. इन्हें रेफ्रिजरेटर के अंदर एयरटाइट कंटेनर में न रखें या गीली जगहों पर स्टोर न करें. अगर फल सही तरीके से सांस नहीं ले पाएंगे तो जल्दी सड़ जाएंगे. ज्यादातर फल और सब्जियों को आप फ्रीज में 30-40 डिग्री फारेनहाइट पर कुछ दिन तक स्टोर कर सकते हैं.

साल भर तक खराब नहीं होता है सेब - अमेरिका में सेब की एक प्रजाति को फ्रीज में बिना खराब हुए साल भर तक रखा जा सकता है. सेब की नई किस्म को तैयार करने में 20 साल की मुद्दत लगी है. सेब की नई किस्म को बेचने के लिए बाजार में रविवार से उतार दिया गया है. ‘कॉस्मिक क्रिस्प’ नाम के सेब को पहली बार वाशिंटगन स्टेट यूनिवर्सिटी में 1997 में उगाया गया था. ठोस और रसदार सेब को तैयार करने में एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का खर्च आया है. वाशिंगटन के किसानों को उम्मीद है कि आने वाले सालों में खेती करने की इजाजत दे दी जाएगी.

सेब की पैदावार और वृद्धि से जुड़ी वैज्ञानिक कैट इवांज ने बताया, ''ये रसीला सेब है. खट्टा-मीठा होने के साथ ज्यादा सख्त होता है. उसके गूदे का रंग तब्दील होने में काफी वक्त लगता है और अगर उसे रेफ्रिजेरेटर में रखा जाए तो 10-12 महीने तक खाने में उसकी अच्छी क्वालिटी बरकरार रह सकती है.'' सेब की इस नई किस्म को शुरू में ‘डब्ल्यू ए 38’ का नाम दिया गया था लेकिन उसके बाद इसका नाम बदलकर ‘कॉस्मिक क्रिस्प’ कर दिया गया. इसके गहरे लाल रंग पर सफेद दाने नजर आते हैं जो रात में भरे आसमान की तरह लगते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget