एक्सप्लोरर

National Herald Case: आज दूसरे दिन भी ED दफ्तर में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, जानें क्या-क्या सवाल पूछे

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले दिन 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी.

Rahul Gandhi ED Enquiry: नेशनल हेराल्ड अखबार (National Herlad Newspaper) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से दूसरे दिन भी पूछताछ की. राहुल गांधी आज सुबह ईडी दफ्तर पहुंचे. जहां ईडी (ED) के अधिकारियों ने उनसे इस मामले से जुड़े कई सवाल पूछे. ईडी सूत्रों के दावे के मुताबिक, राहुल गांधी से आज शेयर पैटर्न को लेकर पूछताछ की गई.  सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी से एसोसिएट जनरल लिमिटेड का शेयर किस दाम पर खरीदे उसे लेकर सवाल किए. ईडी ने राहुल गांधी से पूछा कि आपने एसोसिएट जनरल लिमिटेड का एक शेयर 10 रुपये में खरीदा या 100 रुपए में? आपने एजीएल के कुल कितने शेयर खरीदे? इन शेयरों को खरीदने के लिए उनकी पैमेंट कैसे  और किस अकाउंट से की गई?

आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी राहुल गांधी से दूसरे दिन पूछताछ कर रही है. सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. पहली बार ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे राहुल गांधी ने अधिकांश सवालों पर चुप्पी साध ली थी. राहुल गांधी से पहले दिन यंग इंडिया एवं एजेएल से जुड़े सवाल पूछे गए. ईडी ने राहुल गांधी से यंग इंडिया की परिसंपत्तियों की जानकारी मांगी. 

क्या है नेशनल हेराल्ड मामला

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1938 में पांच हजार से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर नेशनल हेराल्ड अखबार की शुरूआत की थी. जिसका प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड  करती थी. अखबार की माली हालत खराब होने के कारण कांग्रेस ने इसे 90.25 करोड़ रुपये का कर्ज दिया. लेकिन 2008 में ये अखबार बंद हो गया. साल 2010 में कांग्रेस (Congress) ने यंग इंडिया नाम से कंपनी बनाई और केवल 50 लाख रुपये लेकर उसे एजेएल से 90.25 करोड़ रुपये कर्ज वसूलने का अधिकार दे दिया. आपको बता दें कि यंग इंडिया में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी की 76 फीसदी हिस्सेदारी है. जिसे लेकर बीजेपी नेता सुब्रहमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने अदालत में गांधी परिवार पर यंग इंडिया के जरिए एजेएल की हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति को हथियाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें-

Sidhu Moose Wala Postmortem: 'किडनी, लीवर, रीढ़ की हड्डी समेत 19 जगह बुलेट इंजरी,' मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मोदी सरकार का बड़ा कदम, 18 महीने में 10 लाख लोगों को नौकरी का एलान, मिशन मोड में भर्ती के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget