एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं ये प्रमुख चेहरे

किसान आंदोलन की इस वक्त न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी चर्चा है. मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों के किसान शामिल हैं. आज हम आपका परिचय करवाते हैं किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे कुछ प्रमुख चेहरों से.

नई दिल्ली. किसान आंदोलन की इस वक्त न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी चर्चा है. मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों के किसान शामिल हैं. आज हम आपका परिचय करवाते हैं किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे कुछ प्रमुख चेहरों से.

सुरजीत सिंह फूल- भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के 75 वर्षीय नेता फूल इस आंदोलन के सबसे चर्चित चेहरा हैं. उन्हें 2009 में पंजाब सरकार ने माओवादियों से संबंध के आरोप में यूएपीए लगा दिया था और कड़ी पूछताछ की थी. फूल ने ही बुराड़ी जाने के अमित शाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

हन्नन मोल्लाह- ऑल इंडिया किसान सभा के 74 वर्षीय मोल्लाह सीपीएम से जुड़े हुए हैं. 16 साल की उम्र में सीपीएम ज्वाइन किया और पोलित ब्यूरो तक पहुंचे.

बोघ सिंह मंशा- 68 वर्षीय बोघ सिंह मंशा भारतीय किसान यूनियन के नेता हैं. पंजाब में छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले मंशा पिछले 42 सालों से किसान आंदोलन से जुड़े हुए हैं.

जोगिंदर सिंह- 75 वर्षीय जोगिंदर सिंह राजनीति में आने से पहले इंडियन आर्मी में सेवा दे चुके हैं. जोगिंदर सिंह उन चंद नेताओं में शामिल हैं जिनसे गृह मंत्री अमित शाह ने बुराड़ी में आंदोलन करने के लिए बात की थी.

डॉ. दर्शन पाल- मालवा क्षेत्र में सक्रिय क्रांतिकारी किसान यूनियन के 70 वर्षीय नेता दर्शन पाल पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस से रिटायर होने के बाद खेती करने लगे. उन्होंने किसान आंदोलनों में 2007 के दौरान हिस्सा लेना शुरू किया. कोरोना काल में उन्हें क्रांतिकारी किसान यूनियन का प्रेसीडेंट बना दिया गया.

कुलवंत सिंह संधु - सीपीएम के छात्र विंग एसएफआई से अपनी राजनीति शुरू करने वाले 65 साल के संधु ने पंजाब में अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी. जलंधर के रुरका कलां गांव के सरपंच चुने गए. अलगाववादियों ने उनके एक पैर में गोली मार दी थी. 2001 में उन्होंने सीपीएम छोड़ दिया.

बूटा सिंह बुर्ज गिल- भारतीय किसान यूनियन के 66 वर्षीय बूटा सिंह इस आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं. बूटा सिंह उन नेताओं में शामिल थे जो 1984 में राजभवन के घेराव में शामिल थे. लंबे समय से कृषि आंदोलनों में शामिल रहे हैं.

निर्भय सिंह दूधिके- 70 साल के निर्भय सिंह कीर्ति किसान यूनियन के नेता हैं. 1972 में पंजाब के मोगा में दो छात्रों की हत्या के विरोध में हुए आंदोलन में सबसे पहले चर्चा में आए. आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहे. इसके बाद उन्होंने 1980 में सीपीएम ज्वाइन कर लिया.

बलदेव सिंह निहालगढ़- कुल हिंद किसान सभा के 64 वर्षीय नेता सीपीआई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने यूथ विंग के साथ राजनीति की शुरूआत की. सीपीआई के ही किसान संगठन ऑल इंडिया किसान सभा से जुड़े. वामपंथी विचारधारा के बड़े किसान नेता के तौर पर बलदेव सिंह निहालगढ़ का नाम इस आंदोलन में बेहद प्रमुखता से सामने आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget