एक्सप्लोरर

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के चलते हुआ बंद, रियासी जिले में चट्टान खिसकने से एक शख्स की मौत

जम्मू में हो रही लगातार बारिश परेशानी का कारण बनती नज़र आ रही है. बारिश के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. वहीं, रियासी जिले में खिसकती चट्टानों के नीचे आने से एक शख्स की मौत हो गई है.

जम्मू: गुरुवार सुबह से जम्मू में लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से करीब 3000 वाहन फंसे हुए है, वहीं जम्मू के रियासी जिले में खिसकती चट्टानों के नीचे आने से एक शख्स की मौत हो गई है.

गुरुवार सुबह से जम्मू में हो रही बारिश के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंथयाल, बैटरी चश्मा, मरून, मंकी मोड़ और मोड़ घोड़ी के पास चट्टाने खिसकने से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है. हालांकि, प्रशासन ने इनमें से कुछ चट्टानों को हाईवे से हटाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन खराब मौसम के चलते हाईवे को पूरी तरह से चालू करने में दिक्कतें आ रही हैं.

हाईवे बंद होने से करीब 3000 वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं, जिनमें से मुख्य तौर पर ट्रक हैं, जो श्रीनगर जरूरी सामान लेकर जा रही हैं. वहीं, जम्मू के रियासी जिले में 45 वर्षीय एक पोस्टमैन, जिनकी पहचान चंदे राम के रूप में हुई है, की मौत चट्टानें खिसकने की वजह से हुई. यह हादसा उस समय हुआ जब चंदे राम पैदल ही अपनी ड्यूटी की तरफ जा रहे थे और अचानक चट्टानें खिसकने के चलते वह मलबे के नीचे आया और उसकी मौत हो गई.

लगातार हो रही इस बारिश से जम्मू में चिनाब समेत कई नदी नाले उफान पर हैं और प्रशासन ने लोगों को इन नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों तक जम्मू कश्मीर में मौसम में कोई सुधार नहीं होने वाला है और तेज बारिश और बाढ़ की आशंका मौसम विभाग ने जताई है.

यह भी पढ़े.

सुशांत सिंह केस में CBI ने मुंबई पुलिस से लिए डिजिटल दस्तावेजों के सुबूत, कुक नीरज से पूरी हुई पूछताछ

केंद्र पर फिर हमलावर हुए राहुल गांधी, अर्थव्यवस्था, काले धन, जीएसटी और कोरोना को लेकर मोदी सरकार को घेरा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget