एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: जायडस कैडिला जल्द अपनी कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के लिए करेगा आवेदन

भारत को जल्द ही अगली कोरोना वैक्सीन मिलने के आसार दिखते नजर आ रहे हैं. फार्मास्युटिकल कंपनी जायडस कैडिला अगले सप्ताह तक केंद्रीय औषधि नियामक के पास अपनी कोरोना वैक्सीन ‘जायकोव-डी’ के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन कर सकती है.

नई दिल्लीः भारत की अग्रणी दवा कंपनी जायडस कैडिला के कोविड-19 के अपने टीके ‘जायकोव-डी’ के आपात इस्तेमाल के लिए अगले सप्ताह केंद्रीय औषधि नियामक के पास आवेदन करने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया.

आपात इस्तेमाल के लिए कर सकती है आवेदन

अगर मंजूरी मिल जाती है तो यह कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दुनिया का पहला डीएनए आधारित टीका और देश में उपलब्ध चौथा टीका होगा. एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि ‘‘तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण करीब-करीब तैयार है और कंपनी ने सरकार को सूचित किया है कि वह अगले सप्ताह अपने कोविड-रोधी टीके के आपात इस्तेमाल लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती है.’’ वयस्कों के साथ 12 से 18 साल के उम्र समूह के किशोरों पर भी इस टीके का परीक्षण किया गया है.

‘जायकोव-डी’ के लिए नहीं होगी कोल्ड चेन की जरूरत

सूत्र ने बताया, ‘‘इसलिए अहमदाबाद की जायडस कैडिला अगले सप्ताह जब लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी तो हमारे पास इसके लिए समुचित आंकड़े होंगे कि क्या बच्चों को भी टीके की खुराक दी जा सकती है.’’ डीएनए-प्लाज्मिड आधारित ‘जायकोव-डी’ टीके की तीन खुराकें होंगी. इसे दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जा सकता है और कोल्ड चेन की जरूरत नहीं होगी. इससे देश के किसी भी हिस्से में इसकी खेप आसानी से पहुंचायी जा सकेगी. जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आने वाले उपक्रम जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) के तहत नेशनल बायोफार्मा मिशन (एनबीएम) की ओर से टीके को सहयोग मिला है.

भारत में जी गई 26 करोड़ से ज्यादा डोज

बता दें कि देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है. भारत में इस साल की शुरुआत में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद से अभी तक कुल 26 करोड़ 89 लाख 60 हजार 399 डोज दी जा चुकी हैं. जिसमें 21 करोड़ 88 लाख 73 हजार 616 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 5 करोड़ 86 हजार 783 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है.

 

इसे भी पढ़ेंः
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत ने कोरोना से झेली भारी तबाही, चीन दे दुनिया को हर्जाना

 

आधी रात को भी किसानों से बातचीत को तैयार कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पर कानून वापस लेने से साफ इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget