एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Targets BJP: अनिल देशमुख की गिरफ्तारी पर भड़के शरद पवार, बोले- जेल में डालने की BJP को चुकानी पड़ेगी कीमत

Sharad Pawar Attacks BJP: शरद पवार कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के साथ ‘‘अन्याय’’ हुआ.

NCP Chief Attack on BJP: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी की वजह से एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भारतीय जनता पार्टी पर बौखलाए हुए हैं. उन्होंने साफतौर पर बीजेपी को इसकी कीमत चुकाने तक की चेतावनी दे डाली. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनसीपी अध्यक्ष ने बुधवार को कहा- "महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर झूठे आरोपों के बाद पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर फरार हैं. वे उन आरोपों को साबित करने के लिए सामने नहीं आ रहा है. आप (बीजेपी) ने अनिल देशमुख को जेल में डाल दिया है. आपने जो कुछ भी किया है, उसकी आपको कीमत चुकानी होगी."

उन्होंने यह बयान नागपुर में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बयान दिया है. इसके साथ ही, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि अगले आम चुनाव में संभावित भाजपा विरोधी गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा? यह कोई मुद्दा नहीं है और लोगों को उनकी इच्छानुसार राजनीतिक विकल्प देने की जरूरत है.

अमरावती और महाराष्ट्र के कुछ अन्य स्थानों पर हाल की हिंसा को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राकांपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए जिसमें ऐसी घटनाओं के शिकार दुकानदारों और व्यापारियों को मुआवजा दिया जा सके. पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के साथ ‘‘अन्याय’’ हुआ. देशमुख धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं.

पवार ने नागपुर विदर्भ चैंबर ऑफ कॉमर्स (एनवीसीसी) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिन्होंने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हाल की हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि निर्दोष दुकानदार और व्यापारी हिंसा का शिकार होते हैं तथा कोई गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें नुकसान होता है.

पत्रकारों ने पवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गठबंधन के संभावित गठन के बारे में पूछा और यह भी सवाल किया कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस मोर्चे का नेतृत्व कर सकती हैं? इस पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर संसद के आगामी सत्र में चर्चा की जाएगी. पवार ने कहा, ‘‘उस गठबंधन का नेता कौन होगा यह कोई मुद्दा नहीं है. आज लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार एक विकल्प देने की जरूरत है और हम लोगों की आकांक्षा को पूरा करने के लिए विभिन्न दलों का समर्थन लेंगे.’’

ये भी पढ़ें:

वसूली मामला: अनिल देशमुख पर लगाए आरोप को लेकर शरद पवार बोले-आज कहां हैं परमबीर सिंह?

Maharashtra Violence: शरद पवार बोले- त्रिपुरा हिंसा का फायदा उठाना चाहती हैं सांप्रदायिक ताकतें, सतर्क रहने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget