एक्सप्लोरर

मिशन 2019 के लिए योगी सरकार जल्द शुरू करेगी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काम

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर को भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जायेगा. इसके लिए लिंक रोड बनाये जायेंगे.

नई दिल्लीः मिशन 2019 के लिए योगी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जल्द काम शुरू करने का फ़ैसला किया है. अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे. 19 मार्च को इसके लिए एक बड़ा कार्यक्रम लखनऊ में करने की तैयारी है. सीएम ऑफ़िस के एक बड़े अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी. 16 मार्च को विधानसभा में पेश किए गए बजट में इस एक्सप्रेसवे के लिए 1 हज़ार करोड रुपये दिए गए हैं.

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर को भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जायेगा. इसके लिए लिंक रोड बनाये जायेंगे. लखनऊ से ग़ाज़ीपुर तक 343 किलोमीटर का ये हाईवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा. जिस पर 14 हज़ार 200 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है. अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने 30 महीने का का डेडलाइन रखा है. यूपी के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेसवे बनाने के लिए 88 फीसदी ज़मीन का अधिग्रहण हो चुका है. वे बताते हैं कि अगले दो महीनों में ये काम पूरा हो जायेगा. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लिंक रोड से अयोध्या से भी जोड़ा जायेगा. ये आयडिया योगी आदित्यनाथ का है.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने के बारे में सबसे पहले मायावती ने सोचा था. तब हुआ था कि गंगा के किनारे किनारे ये सड़क बनेगी. लेकिन बहनजी का सपना तो सपना ही रहा. मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने इस पर काम शुरू किया. लेकिन उनका सारा फ़ोकस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर रहा. पिछले साल उनकी सरकार भी चली गई. वैसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए किसानों से ज़मीन लेने का काम उनके समय में ही शुरू हो गया था. पहले इस पर 15 हज़ार करोड़ रुपये ख़र्च होने का अनुमान था. लेकिन योगी सरकार ने इसे 800 करोड़ रुपये कम ख़र्च कर बनाने का फ़ैसला किया है.

लखनऊ से बाराबंकी, सुल्तानपुर, फ़ैज़ाबाद, अंबेडकरनगर, मऊ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ग़ाज़ीपुर तक जायेगी. इस हाईवे को पूरा कर योगी सरकार चार साल बाद यूपी विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता बनाना चाहते हैं. अयोध्या और गोरखपुर से इसे जोड़ कर वे अपना घर और हिंदुत्व को भी मज़बूत करने की जुगाड़ में हैं. यूपी के पूर्वांचल का इलाका खराब सड़कों से बेहाल रहा है. एक्सप्रेसवे बन जाने से लोगों की ये शिकायत ख़त्म होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget