एक्सप्लोरर

स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव को तमिलनाडु में किया गया गिरफ्तार

योगेंद्र यादव ने इस बारे में ट्वीट में लिखा कि अंततः मुझे गिरफ्तार कर लिया गया. मेरा अपराध था कि मैं किसानों से उनके घर मिलने जा रहा था. कानून का राज कहां है?

नई दिल्लीः स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव को तमिलनाडु में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक योगेंद्र यादव वहां किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे थे. योगेंद्र यादव ने इस बारे में ट्वीट में लिखा कि अंततः मुझे गिरफ्तार कर लिया गया. मेरा अपराध था कि मैं किसानों से उनके घर मिलने जा रहा था. आखिर कानून का राज कहां है? स्वराज अभियान के नेता ने ट्वीट करके बताया कि उनके साथ हाथापाई भी की गई और जबरन एक पुलिस वैन में बिठा दिया गया. उन्होंने बताया, ' हम यहां 'मूवमेंट अंगेस्ट 8 लेन वे' के निमंत्रण पर आए थे. हमें किसानों से मिलने से रोका गया, हमारे फोन छीन लिए गए, हाथापाई की गई और पुलिस वैन में धकेल कर बिठा दिया गया.' स्वराज अभियान के नेता ने ट्वीट करके बताया कि उनके साथ हाथापाई भी की गई और जबरन एक पुलिस वैन में बिठा दिया गया. उन्होंने बताया, ' हम यहां 'मूवमेंट अंगेस्ट 8 लेन वे' के निमंत्रण पर आए थे. हमें किसानों से मिलने से रोका गया, हमारे फोन छीन लिए गए, हाथापाई की गई और पुलिस वैन में धकेल कर बिठा दिया गया.' योगेंद्र यादव ने एक और ट्वीट में बताया कि जब उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा था तब एएसपी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वो सार्वजनिक प्रदर्शन करने जा रहे थे जिससे सुरक्षा व्यवस्था के बिगड़ने का अंदेशा है. जब योगेंद्र यादव ने एएसपी को ये बताया कि उन्होंने पहले से ही लिखित में दिया हुआ है कि वो कोई सार्वजनिक बैठक या प्रदर्शन नहीं करेंगे और वो इसको आकर जांच सकते हैं. हालांकि इसके बाद भी एएसपी ने कहा कि हमारे पास आपको गिरफ्तार करने के आदेश हैं. हिरासत में लिए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योगेंद्र यादव का एक और ट्वीट आया जिसमें बताया गया था कि गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और उनके साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक स्थानीय किसान चंद्रकुमार और अरुल अरुमुगम शामिल हैं. योगेंद्र यादव ने इसके अलावा स्वराज इंडिया का एक वीडियो भी रीट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे कहा गया था कि मैं किसानों से उनके घर में मिल सकता हूं और इससे किसी कानून का उल्लंघन नहीं होता है और ये मेरा संवैधानिक अधिकार है. इसके बावजूद पुलिस मुझे गिरफ्तार करना चाहती है. इस देश में पुलिस राज नहीं कानून का राज चलना चाहिए. योगेंद्र यादव पहले आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे और इससे पहले वो काफी मशहूर चुनाव विश्लेषक के तौर पर काम कर चुके हैं. आम आदमी पार्टी में कुछ मतभेद हो जाने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और इसका नाम स्वराज इंडिया पार्टी रखा. डीएमके नेता एम के स्टालिन ने ‘मनमाने तरीके से हिरासत’ में लिए जाने की आलोचना की है. स्टालिन ने लिखा कि ‘असहिष्णु’ अन्नाद्रमुक को लोगों के विरोध जताने के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन करने का मूल्य जरूर अदा करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget