एक्सप्लोरर

योग दिवस: रामदेव का हर की पौड़ी पर योग कार्यक्रम रद्द, बीजेपी चाहती है किसी चुनावी राज्य में हो आयोजन- सूत्र

राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा चल रही है कि रामदेव अब अपना यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के नांदेड़ में करेंगे जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

हरिद्वार: आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर की पौड़ी पर गंगा नदी के किनारे यौगिक क्रियायें करने का पंतजलि योगपीठ का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया है. योग दिवस के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव गंगा नदी के तट पर बॉलीवुड कलाकारों सहित हजारों योग साधकों के साथ यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन करने वाले थे. गंगा तट पर अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम होने वाला था. योग गुरु के करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि योगपीठ और गंगा सभा के बैनर तले बाबा रामदेव के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि योग दिवस पर पतंजलि और उसके सहयोगी संस्थानों में प्रस्तावित सभी कार्यक्रम यथावत होंगे. यहां राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा चल रही है कि रामदेव अब अपना यह कार्यक्रम संभवत: महाराष्ट्र के नांदेड़ में करेंगे जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नांदेड में बाबा रामदेव के इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

सूत्रों का कहना है कि यौगिक क्रियाओं के इस कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन बीजेपी के शीर्ष स्तरीय नेताओें के आग्रह पर किया गया है जो इस कार्यक्रम को महाराष्ट्र या हरियाणा में रखे जाने के पक्ष में थे. दोनों ही राज्यों में जल्द चुनाव होना है. रामदेव ने पिछले सप्ताह स्वयं इस बात की घोषणा की थी कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा तट पर बडे़ पैमाने पर होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों योग साधक और अन्य लोग यौगिक क्रियायें करेंगे.

प्रस्तावित कार्यक्रम को 'ऐतिहासिक' बताते हुए उन्होंने कहा था कि यह भारतीय संस्कृति के दो महत्वपूर्ण पहलुओं, योग और गंगा का सम्मिश्रण होगा. उन्होंने कहा था, 'गंगा लोगों को उनके बुरे कर्मों के पाप से मुक्ति दिलाती है और योग उनके तंत्र को सभी बीमारियों से मुक्त रखता है. भारतीय संस्कृति के यही दो सबसे महत्वपूर्ण पहलू इस कार्यक्रम में साथ आयेंगे.'

महाराष्ट्र: मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभावित, कांग्रेस छोड़ने वाले विखे पाटिल बन सकते हैं मंत्री

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: फ्लाई दुबई विमान में जान बचाने वाले स्मित माछर की दुनिया फैन, MEA बोला- 'सलाम करते हैं'
LIVE: फ्लाई दुबई विमान में जान बचाने वाले स्मित माछर की दुनिया फैन, MEA बोला- 'सलाम करते हैं'
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
INDIA Alliance Meeting LIVE: सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 5 बड़ी रैली का ऐलान
LIVE: सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 5 बड़ी रैली का ऐलान
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget