एक्सप्लोरर

राहुल की तारीफ के बीच बाबा रामदेव का मोदी को समर्थन नहीं देने का एलान, 2014 में खुलकर प्रचार किया था

बाबा रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी तारीफ़ की और चकित करते हुए कहा कि आजकल वो भी काफी मेहनत करने लगे हैं.

नई दिल्लीः योग गुरू बाबा रामदेव 2019 के चुनाव में किसी पार्टी या नेता का समर्थन नहीं करेंगे. बाबा रामदेव ने ऐलान किया कि वो राष्ट्रनिर्माण के काम में लगे हैं और इसलिए अब निर्दलीय और सर्वदलीय हो गए हैं. बाबा रामदेव ने राहुल गांधी की मेहनत की सराहना भी की.

2014 के आम चुनाव में बाबा रामदेव जिस तरह खुलकर नरेंद्र मोदी के समर्थन में आगे आए थे, 2019 के आम चुनाव में वो ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं. आज दिल्ली में उद्योग संगठन फिक्की के महिला विंग के एक कार्यक्रम में रामदेव ने ऐलान किया कि वो अब राष्ट्रनिर्माण के काम में लगे हैं. उन्होंने बस इतना कहा कि उनका मन बदल गया है और राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए. बाबा रामदेव का ये रुख़ चकित करने वाला है और इसलिए जब इसका कारण पूछा गया तो जवाब को टालते नज़र आए.

बाबा रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा कि आजकल वो भी काफी मेहनत करने लगे हैं. रामदेव के मुताबिक वो राजनीति में सीधे नहीं आना चाहते क्योंकि भारतीय लोकतंत्र अभी परिपक्व नहीं हुआ है. कार्यक्रम में पतंजलि पर बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उनका लक्ष्य 2025 तक पतंजलि को खाद्य और उपभोक्ता उत्पाद के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी बनाने का है. उन्होंने इस बात का खंडन किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पतंजलि ने ज़्यादा तरक्की की है.

इस मौके पर बाबा रामदेव ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को स्वस्थ और फिट रहने के गुर भी सिखाए और इसके लिए योग को सर्वोत्तम बताया. बाबा ने मंच पर अपने चिर परिचित योग अभ्यास सूर्य नमस्कार और कपालभाति भी करके दिखाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
Explained: जानिए क्यों विरोध की आग में झुलस रहा है अरुणाचल! चीन से जुड़ा है मामला
Explained: जानिए क्यों विरोध की आग में झुलस रहा है अरुणाचल! चीन से जुड़ा है मामला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget