एक्सप्लोरर

ईरान के राष्ट्रपति से लेकर 'खान यूनिस के कसाई' तक की हुई मौत, जानें साल 2024 में मिडिल ईस्ट को मिले कितने जख्म?

Year ender 2024: साल 2024 में मध्य पूर्व के कुछ ऐसी शख्सियतों की मौत हुई जिसका दबदबा पूरे इलाके में था, इसमें कुछ अंतरराष्ट्रीय तौर से आंतकवादी घोषित था तो कुछ देश की शीर्ष पदों पर थे.

Year Ender Middle East Leader Death 2024: समझौते, हथियार, जंग और लाशें. मध्य पूर्व के लिए साल 2024 लंबे वक्त तक याद रखने वाला साल रहा. पूरा मध्य पूर्व इन मुद्दों के आगे पीछे घुमता रहा और इस इलाके में अमन और चैन नदारद थी. ये साल मध्य पूर्व के 'प्रतिरोध की धुरी' कहे जाने वाले गुट के लिए बेकार साबित हुआ. 

एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस यानी 'प्रतिरोध की धुरी' में गाजा का हमास, लेबनान का हिज्बुल्लाह, ईरान, यमन के हूती, ईराक और सीरिया के विद्रोही गुट शामिल हैं. इस गुट का मानना है कि ये फिलिस्तीन या मध्य पूर्व में आने वाले किसी खतरे से निपटने के लिए एक साथ आएंगे. ये गुट इजरायल को अपना दुश्मन मानता है. यही वजह रही कि इजरायल ने चुन चुन कर इन गुटों के नेताओं को मौत के घाट उतार दिया और कुछ नेता खुद ही मौत के मुंह में चले गए.

मध्य पूर्व में पनपे जंग ने क्षेत्रीय सामाजिक-आर्थिक स्थिरता को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे बड़े पैमाने पर विस्थापन और मानवीय जरूरतें पैदा हुई हैं. साल 2024 में मध्य पूर्व के कुछ ऐसी शख्सियतों की मौत हुई जिसका दबदबा पूरे इलाके में था, इसमें कुछ अंतरराष्ट्रीय तौर से आंतकवादी घोषित था तो कुछ देश की शीर्ष पदों पर थे.

हमास के वो नेता जो जंग के हत्थे चढ़ गए 

याह्या सिनवार- 

इजरायल और हमास के बीच जंग की शुरूआत से ही याह्या सिनवार नेतन्याहू और अमेरिका की निशाने पर था. इजरायल पर हमास के हमले के लगभग साल भर बाद इजरायली सेना ने याह्या सिनवार को मौत की नींद सुला दी. याह्या सिनवार हमास का चीफ था और उसे 'खान यूनिस का कसाई' भी कहते थे. 

इस्माइल हानियेह- 

इस्माइल हानियेह हमास के पॉलिटिकल विंग का चीफ था. उसकी मौत तेहरान में ईरानी सेना के छत्रछाया में हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस्माइल हानियेह के तकिए के नीचे इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने विस्फोटक लगा दिए थे. 

सालेह अल अरौरी

सालेह अल अरौरी हमास के पॉलिटिकल विंग का डिप्टी चीफ था. इसके अलावा वह कासिम ब्रिगेड का चीफ भी था. साल 2024 की शुरूआत में ही सालेह को लेबनान के बेरुत के एक कस्बे में इजरायली सेना ने ड्रोन हमले में मार गिराया था. साल 2015 में अमेरिका ने सालेह के ऊपर 50 लाख डॉलर का ईनाम रखा था. 

मोहम्मद जईफ

इसी साल जुलाई में इजरायली सेना और खुफिया एजेंसी ने हमास के मिलिट्री कमांडर मोहम्मद जईफ को मार गिराया था. जईफ को दक्षिण गाजा में हमले में मारा गया था, उसके साथ करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी. 

हिज्बुल्लाह के नेताओं को इजरायल ने चुन चुन कर किया खत्म

हिज्बुल्लाह ईरान का प्रॉक्सी संगठन कहा जाता है. ये संगठन लेबनान में ऑपरेट करती है. इजरायल इस संगठन को अपने लिए खतरा मानता है. साल 2024 में इजरायल ने अपने हमलों में संगठन के कई नेताओं को निशाना बनाया. 

हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह

27 सितंबर को बेरूत के पास हवाई हमले में इजरायली सेना ने हसन नसरल्लाह को मार गिराया. 64 वर्षीय नसरल्लाह के नेतृत्व में लेबनान का हिजबुल्लाह राजनीतिक और सैन्य दोनों ही रूप से एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरा. हसन नसरल्लाह ने करीब तीन दशक से ज्यादा वक्त से संगठन का नेतृत्व किया था. नसरल्लाह की मौत के बाद हिज्बुल्लाह के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे.

हाशेम सफीदीन

22 अक्टूबर को इजरायल रक्षा बलों ने दावा किया कि उन्होंने दक्षिणी बेरूत में हिजबुल्लाह के दूसरे-इन-कमांड हाशेम सफीदीन को मार गिराया है. हालांकि बाद में हमास ने भी उसके मौत की पुष्टि की. सफीदीन हिजबुल्लाह के लिए एक अहम शख्स था. उसे हसन नसरल्लाह के बाद संगठन का चीफ बनाया जाना था. सफीदीन ने संगठन को ईरान के साथ संबंधों को बढ़ाने में भी मदद की.

ईरान के नेता की मौत और सीरिया में तख्तापलट

साल 2024 के मई महीने में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी बेल-212 हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के कारण मारे गए थे. इसके साथ ही ईरान के विदेश हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की भी उसी हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी. इब्राहिम रईसी एक धार्मिक स्कॉलर थे, जनता में उनकी पकड़ काफी तेज़ थी. उनकी मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अलग थलग पड़ गए. ईरान भी मध्य पूर्व में शिया देश होने की वजह अलग थलग पड़ गया.

दूसरी ओर सीरिया में साल 2024 में बशर अल असद की सरकार के तख्तापलट के बाद ईरान और तुर्किए के संबंध भी खटाई में पड़ गए हैं. इस तरह पूरा मध्य पूर्व यानी पश्चिमी एशिया जंग और बुरे दौर से गुजर रहा है. साल 2024 में मध्य पूर्व ने अभूतपूर्व दौर देखा है.

ये भी पढ़ें:

444 आतंकवादी हमले, 685 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 2024 में आतंक परस्त पाक खुद टेरेरिज्म से दहला, CRSS की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala CM Face: केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर
केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
'एक साल तक न खरीदें सोना', PM मोदी ने देश से की अपील, पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर क्या कहा?
'एक साल तक न खरीदें सोना', PM मोदी ने देश से की अपील, पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर क्या कहा?
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
Train News: बेंगलुरु-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! जून में शुरू होगी नई रेल, वंदे भारत स्लीपर का रास्ता भी साफ
बेंगलुरु-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट! जून में शुरू होगी नई ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर का रास्ता भी साफ
Kidney Valley: इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Embed widget