एक्सप्लोरर

Year-Ender 2023: मणिपुर से लेकर वर्ल्ड कप तक...2023 में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच इन मुद्दों पर हुई 'जुबानी जंग'

PM Narendra Modi-Rahul Gandhi: देश की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राहुल गांधी की भी लोग खूब चर्चा करते हैं. इस साल भी दोनों के बीच कई बार जुबानी जंग देखने को मिली.

PM Narendra Modi: साल 2023 खत्म होने वाला है और अब बस चंद दिनों में नए साल का आगाज हो जाएगा. हालांकि, हर साल की तरह ही इस साल भी नेताओं के बीच खूब जुबानी जंग देखने को मिली. किसी ने किसी पर तंज कसा तो किसी ने किसी को लेकर तीखे बयान दिए. मगर इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होने वाली जुबानी जंग की रही. संसद से लेकर जनसभा तक दोनों ने एक-दूसरे पर खूब शब्दों के बाण चलाए.

मणिपुर में हुई हिंसा से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार तक, ये कुछ ऐसे मुद्दे रहे, जिन पर पीएम मोदी और राहुल ने न सिर्फ एक दूसरे को घेरा, बल्कि उनके बीच जुबानी जंग और तंज कसने के मामले देखने को मिले. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब दोनों के बीच जुबानी जंग हुई. 

8 फरवरी, 2023 को अडानी के मुद्दे पर घमासान

सबसे पहला मामला संसद में फरवरी के महीने में देखने को मिला. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को पूरा कर पहली बार संसद पहुंचे थे. उन्होंने सदन में कहा, 'मुझसे बहुत से लोगों से पूछा कि हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में सेब की बात होती है, तो वहां भी अडानी जी हैं. बंदरगाह और एयरपोर्ट की बात होती है, तो उसमें भी आप अडानी जी को देखते हैं. मैं सड़क पर चल रहा हूं और किसी से पूछ लूं कि किसने बनाई है, तो लोग बोलते हैं कि अडानी ने. अडानी जी को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को स्टडी करनी चाहिए कि राजनीति और बिजनेसमैन के बीच कैसा रिश्ता होता है.'

पीएम मोदी ने राहुल के इस बयान पर पहले तो दुष्यंत कुमार की एक कविता सुनाई और फिर कांग्रेस की गिरते ग्राफ को लेकर उसे घेरा. पीएम मोदी ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने एक बहुत बेहतरीन बात कही है. 'तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं है. कमाल की बात ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं है'. बीते वर्षों में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक बेहतरीन स्टडी हुई. इस स्टडी का नाम था 'भारतीय कांग्रेस पार्टी का उदय और पतन'. 

9 अगस्त, 2023 को मणिपुर पर हुई चर्चा

संसद में अगस्त के महीने में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. इस पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था. लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था. राम ने रावण को नहीं मारा था. रावण के अहंकार ने रावण को मारा था. आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो. मणिपुर में आग लगाई गई, अब हरियाणा में ऐसा किया जा रहा है. आप पूरे देश को जलाना चाहता हो.'

पीएम मोदी ने इसके जवाब में कांग्रेस की गिरती सीटों की संख्या को लेकर तंज कसा. उन्होंन कहा, 'जनता जनार्दन भी भगवान राम है. आपने कहा कि हनुमान ने लंका नहीं जलाई, रावण के अहंकार से लंका जली. यही वजह है कि आप 400 से 40 सीटों पर आ गए.'

9 अगस्त, 2023 को मणिपुर हिंसा को लेकर मचा बवाल

मणिपुर पर बोलते हुए राहुल ने सदन में कहा, 'मैंने मणिपुर का दौरा किया, मगर पीएम मोदी ने एक बार फिर मणिपुर जाना ठीक नहीं समझा, क्योंकि वह इसे देश का हिस्सा नहीं मानते हैं. मैंने मणिपुर शब्द का इस्तेमाल किया है. लेकिन आज के वक्त में मणिपुर बचा हुआ नहीं है. आपने मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया है. मैंने बच्चों और महिलाओं से बात की, जो पीएम मोदी नहीं करते हैं. एक महिला ने मुझे बताया कि उसके इकलौते बच्चे को उसकी आंखों के सामने गोली मारी गई.'

पीएम मोदी ने देश और मणिपुर के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा, 'केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर मणिपुर में शांति के लिए काम कर रही है. आने वाले दिनों में जल्द ही वहां पर शांति स्थापित हो जाएगी. मणिपुर एक बार फिर से आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ेगा. मैं मणिपुर के लोगों और वहां की माता-बहनों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ खड़ा है. हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान निकलेंगे.'

14 नवंबर, 2023 पनौती और मुर्खों के सरदार वाला बयान

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि आपके पास जो फोन है, वो मेड इन चाइन है. अरे 'मूर्खों के सरदार', कौन सी दुनिया में रहते हो? कांग्रेस के नेता भारत की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने की मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं. मैं आश्चर्य है कि उन्होंने कौन सा विदेशी चश्मा पहन लिया है कि वे भारत में नहीं देख पा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने राहुल का नाम नहीं लिया. 

राहुल ने राजस्थान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इससे कुछ दिन पहले ही भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली थी. पीएम मोदी भी फाइनल मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे. इसे लेकर राहुल ने जनसभा में कहा कि अच्छा भला हमारी टीम वर्ल्ड कप जीत रही थी, तभी पनौती वहां पहुंच गए और हम मैच हार गए. 

यह भी पढ़ें: 'दो करोड़ महिलाएं बनीं लखपति, गांव-गांव तक पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा', लाभार्थियों से बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget