एक्सप्लोरर

दिल्ली में खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना, भारी बारिश के साथ जलस्तर बढ़ने की संभावना

हथिनीकुंड बैराज से शाम छह बजे 25,000 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण आने वाले समय में दिल्ली में यमुना नदी के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के आसार हैं. दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

नई दिल्लीः दिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा. वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसके उफान पर आने की संभावना है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.

खतरे के निशान से एक मीटर दूर यमुना

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. यमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया. सोमवार को जलस्तर 204.38 मीटर था और यह खतरे के निशान 205.33 मी. से महज एक मीटर नीचे था.

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शाम छह बजे 25,000 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है. एक क्यूसेक प्रति सेकंड 28.32 लीटर पानी के प्रवाह के बराबर है. उन्होंने कहा कि और अधिक पानी छोड़े जाने की उम्मीद है. इससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना है.

भारी बारिश से बढ़ सकती है मुश्किल

बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से आया पानी दिल्ली में पीने के लिए इस्तेमाल होता है. इसके साथ ही बैराज से छोड़ा गया पानी सामान्य तौर पर 72 घंटे में दिल्ली पहुंचता है. वहीं हथिनीकुंड बैराज में बहाव दर 352 क्यूसेक देखा गया है, लेकिन भारी बारिश के बाद पानी बढ़ने का कारण पानी छोड़ने की मात्रा तेज कर दी जाती है.

बाढ़ से निपटने को तैयार है दिल्ली

बीते साल अगस्त के महीने में बहाव दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई थी. जिसके कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर 206.60 मीटर पर पहुंच गई थी. दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

इसे भी देखेंः दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.43 करोड़ पहुंची, पिछले 24 घंटों में 6308 लोग मरे

सीमा विवाद का समाधान सभी समझौतों का सम्मान करते हुए ही निकाला जाना चाहिए- एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget