एक्सप्लोरर

Yaas Cyclone LIVE: ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'यास', पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू

Yaas Cyclone Live Updates West Bengal, Orissa: चक्रवाती तूफान 'यास' आज बंगाल और ओडिशा तट पर दस्तक दे सकता है. एक बेहद उग्र तूफान के रूप में शाम तक इसके पारादीप और सागर द्वीपसमूह के बीच उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल को पार करने का अनुमान है. तूफान से जुड़ी हर खबर यहां लाइव ब्लॉग में पढ़ते रहिए.

Key Events
Yaas Cyclone LIVE Updates Yasa weather updates imd Severe Cyclone West Bengal, Odisha heavy rainfall thunderstorms casualties disaster management control Yaas Cyclone LIVE: ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'यास', पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू
भारत में पूर्वी तट पर यास चक्रवात के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

Background

Cyclone Yasa Live Updates: ताउते तूफान के बाद अब चक्रवाती तूफान 'यास' के तबाही मचाने की संभावना है. जब ये चक्रवात तट से टकराएगा तो इसकी स्पीड 170-180 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. 26 मई की शाम को पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है. यास के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. फिलहाल हवा के कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बंगाल और ओडिशा के दक्षिण पूर्वी दिशा में है.

आज यानि 24 मई तक चक्रवाती तूफान और फिर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी आशंका है. फिलहाल हवा की स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसके 26 मई की शाम को उत्तरी ओडिशा और तटीय बंगाल के इलाकों में भू भाग से टकराने की आशंका है. अभी ये पूरी तरह कह पाना मुश्किल है कि कितने बड़े क्षेत्र से ये टकराएगा लेकिन उत्तरी ओडिशा ( बालासोर ) और तटीय पश्चिम बंगाल ( दीघा ) के बीच इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा. इस तूफान के चलते 25 तारीख की शाम से ही तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी.

तूफान के असर से ओडिशा, बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है. तटीय इलाकों में जो शहर या कस्बे हैं उनमें पानी भरने का खतरा है लेकिन नदियों में पानी ज्यादा नहीं भरेगा क्योंकि गर्मियों में नदियों में पानी कम रहता है. लोगों को हिदायत दी गई है कि कमजोर छतों वाले घर को या तो ठीक कर लें या छोड़ दें. खाने पीने की चीजें खासकर सूखे खाने का इंतजाम करके रख लें. बिजली नहीं रहेगी तो उसका भी विकल्प रख लें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘यास’ से निपटने के लिए रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्यों और केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए. एक बयान में बताया कि मोदी ने अधिकारियों से राज्यों के साथ करीबी समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा, ताकि अत्यधिक जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

ये भी पढ़ें-
बिहार: चक्रवात तूफान यास के कारण इन राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों को किया गया रद्द, देखें पूरी लिस्ट

चक्रवात यास से निपटने के लिए NDRF की 85 टीमें तैनात, मेडिकल टीम के साथ-साथ दवाईयां और राहत-बचाव का सामान लेकर मौके पर मौजूद

13:45 PM (IST)  •  24 May 2021

ओडिशा | NDRF की 5 टीमें बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं

ओडिशा | NDRF की 5 टीमें बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं


 

13:42 PM (IST)  •  24 May 2021

चक्रवात की स्थिति पर ममता बनर्जी की आज समीक्षा बैठक

चक्रवाती तूफान 'यास' आज बंगाल तट पर दस्तक दे सकता है. यहां बारिश चुकी हो चुकी है. इसके चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर में कैबिनेट और अधिकारियों की बैठक बुलाई है. तूफान पर ये समीक्षा बैठक तीन बजे होगी.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget