एक्सप्लोरर

Corona New Variant: कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे हो सकता है XBB.1.16 वैरिएंट, एक्सपर्ट की है ये राय

New Covid Variant XBB.1: भारत में कोविड केसों में इजाफा होने लगा है. एक्सपर्ट का कहना है कि इस वक्त कोविड का नया XBB.1.16 वैरिएंट तेजी से फैल रहा है.

New Covid Variant XBB.1 Cases In India: भारत में कोविड के केसों में फिर बढ़ोतरी होने लगी है. एक्सपर्ट की राय है कि देश में कोविड के मामलों में आए हालिया उछाल के पीछे तेजी से फैलने वाले XBB.1 वंश का वैरिएंट XBB.1.16 हो सकता है. टीओआई के मुताबिक SARS-CoV2 वैरिएंट पर नज़र रखने वाले अंतरराष्ट्रीय और भारतीय वैज्ञानिकों ने मंगलवार (14 मार्च) को ये जानकारी दी.

कोविड वैरिएंट पर नज़र रखने वाले एक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म के मुताबिक, इस सबलाइनेज (Sublineage) के सीक्वेंस की सबसे अधिक संख्या भारत (48) से आई है, इसके बाद ब्रुनेई (22), संयुक्त राज्य अमेरिका (15) और सिंगापुर (14) का नंबर है.  रिपोर्टों के मुताबिक, यह सब वैरिएंट भारत सहित कम से कम चार देशों में बड़े स्तर पर बढ़ रहा है. दुनिया भर में कोविड वैरिएंट पर नज़र रखने वाले विशेषज्ञों ने पाया है कि XBB.1.16 कुछ क्षेत्रों में तेज़ी से फैल रहा है.

महाराष्ट्र और गुजरात में बढ़े मामले

भारत के जीनोम सीक्वेंस नेटवर्क के एक टॉप एक्सपर्ट के मुताबिक, "SARS-CoV-2 के वैरिएंट की जांच और पहचान करने में वैज्ञानिकों की मदद करने के उद्देश्य से एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म covSPECTRUM का कहना है कि भारत में महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में XBB.1.16 तेजी से फैल रहा है. ये XBB.1.16 वैरिएंट XBB.1.5 के वंश का नहीं है, लेकिन दोनों पुनः संयोजक पूर्वज (Recombinant) XBB और हाल ही में XBB.1 से उतरे हैं. XBB मौजूदा वक्त में भारत में हावी हो रहा है, और देश में कोविड के मामलों में नई बढ़ोतरी XBB.1.16 और शायद XBB.1.5 का नतीजा हो सकती है, लेकिन कुछ और सैंपल देखकर तस्वीर साफ हो जाएगी." 

उन्होंने आगे कहा, "हाल ही में सिंगापुर, अमेरिका और ब्रुनेई से आने वाले भारतीय यात्रियों में अधिकांश एक्सबीबी.1.16 (XBB.1.16) वैरिएंट पाया गया हैं. इसलिए, यह सब वैरिएंट भारत में केसों को बढ़ा सकता है. यह भी संभव है कि एक्सबीबी.1.16 की उत्पत्ति भारत में हुई हो"  एक्सपर्ट ने कहा कि XBB.1.16 वैरिएंट आखिरकार अन्य सभी SARS-CoV-2 फैलने वाले वैरिएंट पर हावी हो सकता है.  

GISAID डेटा तक पहुंच रखने वाले और वैज्ञानिकों को SARS-CoV-2 के वैरिएंट की पहचान करने में मदद करने वाले मंच CovSPECTRUM ने भारत में वर्तमान में इस सबलाइनेज यानी उपवंश के 48 अनुक्रमित नमूने होने की बात कही है. इस उपवंश के 39 अनुक्रमित नमूने महाराष्ट्र से, आठ गुजरात से और एक यूपी से हैं.

XBB.1.16 है फिक्र की वजह

महामारी के दौरान नए कोविड वैरिएंट पर नज़र रखने वाले WHO के वैक्सीन सेफ्टी नेट के सदस्य डॉ. विपिन एम वशिष्ठ ने TOI को बताया, "पिछला XBB.1 वंश, XBB.1.5, दुनिया भर में प्रभावी हो गया था, लेकिन भारत में नहीं. लेकिन विश्व स्तर पर XBB.1.16 के बारे में कुछ फिक्र है क्योंकि इसमें वायरस के गैर-स्पाइक क्षेत्र में कुछ म्यूटेशन हैं: दो ORF9b म्यूटेशन. ORF9b को कुशलता से प्रतिरक्षा तंत्र में सेंध लगाते देखा गया है." 

भारत के राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फ़ोर्स के सदस्य, संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय पुजारी ने कहा, "XBB.1.16 वैरिएंट के अन्य ओमिक्रॉन उप-वंशों (Sub-Lineages) के मुकाबले इसके प्रतिरक्षा से बचाव के गुणों और गंभीर बीमारी पैदा करने की क्षमता पर अधिक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है."

ये भी पढ़ें: New Covid variant: नया रूप लेकर फिर लौटा कोरोना, डॉक्टर से लेकर साइंटिस्ट तक सबको सताने लगा डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान
सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget