एक्सप्लोरर

Wrestlers Protests: 'अगर आमिर खान ट्वीट करेंगे तो...', दंगल फेम महावीर फोगाट बोले- जरूरत पड़ने पर करेंगे दिल्ली का घेराव

Wrestlers Protest News: यह दूसरी बार है जब देश के पहलवान WFI चीफ के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. इससे पहले जनवरी में विरोध प्रदर्शन किया गया था. हालांकि, इस बार खुद पहलवानों ने लोगों का समर्थन मांगा है.

Wrestlers Protest: देश के पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीते कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दिया हुआ है. उनकी मांग है कि बृजभूषण पर एक्शन लेते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए. अब इस पूरे मामले को लेकर पूर्व पहलवान और फोगाट बहनों के पिता महावीर फोगाट ने भी बयान जारी कर अपनी बात रखी है. 

महावीर फोगाट ने कहा कि यह करो या मरो की स्थिति है. न्याय मिलने तक हम धरने पर बैठेंगे. हम इस लड़ाई में एकजुट हैं. बबिता फोगाट भी इस लड़ाई का हिस्सा हैं. जनवरी में भी धरना हुआ था. हम स्थिति के बारे में खेल मंत्री, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सूचित करना चाहते थे. आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया था, लेकिन न्याय नहीं मिला. कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. 

पहले क्यों नहीं बोला फोगाट परिवार?

महावीर ने आगे कहा कि 'इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं है. यह आरोप कि मेरा परिवार सत्ता हड़पने की कोशिश कर रहा है, यह सब झूठ है. हमारा परिवार साथ है. हम डब्ल्यूएफआई में कोई पद नहीं लेंगे. हम 2014 में कुछ आरोपों के बारे में जानते थे, लेकिन तब कुछ नहीं कहना चाहते थे, क्योंकि मेरी तीन बेटियां राष्ट्रमंडल खेलों में खेल रही थीं. अगर हम तब बोलते तो उन्हें अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती. 

'सरकार के खिलाफ नहीं, बृजभूषण के खिलाफ हैं'

उन्होंने कहा कि पीटी उषा और मैरी कॉम महिला खिलाड़ी होने के नाते बेहतर जानती हैं. बीजेपी कहती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लेकिन यह बीजेपी के बारे में नहीं है. उन्होंने पूछा कि क्या मैं अपने बच्चों के साथ नहीं खड़ा रहूंगा? उन्होंने कहा कि हमें बहुत समर्थन मिल रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली का घेराव करेंगे. हम सरकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हैं. 

आमिर खान को लेकर क्या बोले महावीर फोगाट?

आमिर खान के सपोर्ट को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अभिनेताओं से ज्यादा उम्मीद नहीं करते हैं. मुझे किसी स्टार से उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर आमिर खान समर्थन में ट्वीट करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा. उन्होंने कहा विरोध से पहलवानों को किसी भी तरह से मदद नहीं मिल रही है. धरना पहलवानों को अभ्यास से दूर रख रहा है. वे बेहतर ट्रेनिंग ले सकते थे और बेहतर खा सकते थे, लेकिन अभी बृजभूषण के खिलाफ एक्शन होना ज्यादा जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: 

Wrestlers Protests: 'हाल में विनेश फोगाट ने की थी बृजभूषण सिंह से मुलाकात', जानें इस दावे पर क्या बोलीं पहलवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget