एक्सप्लोरर

Wrestlers protest: 'सीने पर खाएंगे तेरी गोली', पूर्व IPS के ट्वीट पर भड़के बजरंग पूनिया, बोले- बता कहां आना है

Wrestlers Protest March: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए एक पूर्व आईपीएस ने विवादित ट्वीट कर दिया, जिस पर पहलवान बजरंग पूनिया भड़क उठे.

Wrestlers Protest March: दिल्ली में रविवार (28 मई) को एक तरफ देश की नई संसद का उद्घाटन हो रहा था तो वहीं से कुछ दूरी पर ही दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच दंगल चला. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म रहा. इस घटनाक्रम एक पूर्व आईपीएस अफसर ने ऐसा ट्वीट किया जिस पर पहलवान बजरंग पूनिया भड़क गए. पुनिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह गोली खाने को भी तैयार हैं, साथ ही पूर्व अधिकारी को चुनौती भी दे डाली.

पूर्व आईपीएस अधिकारी एनसी अस्थाना ने रविवार (28 मई) को पहलवानों के ऊपर पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए लिखा था कि अगर जरूरत पड़ी तो गोली भी मारी जाएगी. रविवार को दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की तरफ मार्च कर रहे पहलवानों को आगे बढ़ने से रोक दिया था. इसके बाद पुलिस पहलवानों को बल प्रयोग करते हुए वहां से ले गई. साथ ही जंतर-मंतर से भी पहलवानों की प्रदर्शन वाली जगह को खाली करा दिया गया. पहलवान यहां एक महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे थे. दिल्ली पुलिस जब पहलवानों को हिरासत में ले रही थी, उस समय बजरंग पूनिया ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि हमें गोली मार दो.

पूर्व आईपीएस ने क्या लिखा?

बजरंग के इसी बयान पर पूर्व आईपीएस एनसी अस्थाना ने लिखा, "ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे. मगर, तुम्हारे कहने से नहीं. अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है. दफ़ा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है. उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी. मगर वह जानने के लिये पढ़ा लिखा होना आवश्यक है. फिर मिलेंगे पोस्टमॉर्टम टेबल पर!"

अस्थाना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बजरंग पूनिया ने लिखा, "ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है. भाई सामने खड़े हैं, बता कहां आना है गोली खाने. कसम है पीठ नहीं दिखाएंगे, सीने पे खाएंगे तेरी गोली. ये ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो ये भी सही."

आईपीएस के ट्वीट की आलोचना

अस्थाना के ट्वीट पर कई सारे यूजर ने आलोचना करते हुए प्रतिक्रिया दी है. नरगिस बानो ने लिखा, 'ये भाषा है एक रिटायर्ड IPS ऑफिसर की. विनेश फोगाट ने सही तो कहा है देश बदल रहा है, वैसे कितने लोगों पर गोली चला सकते हो आप?'

पुलिसिया दमन पर लेख लिखने वाला कैसे बदला ?

केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक एनसी अस्थाना ने 2021 में पुलिसिया दमन के खिलाफ एक लेख लिखा था. लेकिन रिटायरमेंट के बाद उनका अंदाज बदल गया और अब वह कई मौकों पर पुलिस की कार्रवाई को सही ठहरा चुके हैं. इसके पहले अस्थाना यूपी पुलिस की बुल्डोजर वाली कार्रवाई का सोशल मीडिया पर समर्थन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें

Wrestlers Protest: 'जंतर-मंतर पर नहीं मिलेगी परमिशन', दिल्ली पुलिस बोली- पहलवानों ने जो मांगा, हमने दिया लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget